6 फरवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? किस राशि का पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानें सबकुछ

0
6 फरवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? किस राशि का पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानें सबकुछ


अयोध्या: मानव जीवन में ग्रह नक्षत्र की स्थिति का विशेष प्रभाव होता है.  प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र में बदलाव भी होता है. कई ग्रह नक्षत्र का प्रभाव व्यक्त की जीवन पर सकारात्मक रहता है. तो कई बार नकारात्मक भी रहता है. ऐसी स्थिति में 6 फरवरी के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर किस राशि का विशेष प्रभाव रहेगा. नामकरण किस अक्षर से शुरू करें. इन तमाम सवालों का जवाब आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं.

हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 6 फरवरी 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों की ग्रह-नक्षत्र स्थिति विशेष महत्व रखती है. इस दिन ग्रहों की चाल, नक्षत्र और योग का प्रभाव नवजात के स्वभाव, बुद्धि और भविष्य की संभावनाओं पर पड़ता है.

अयोध्या के पंडित सीताराम दास बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार 6 फरवरी 2026 को हस्त नक्षत्र रात 12:24 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र का आरंभ होगा. नक्षत्र परिवर्तन का यह समय नामकरण और स्वभाव निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस पूरे दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा. जिससे कन्या राशि के गुण बच्चों में स्वाभाविक रूप से देखने को मिलेंगे.

तिथि की बात करें तो इस दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि रात 1:19 बजे तक रहेगी, इसके पश्चात षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. योग के अनुसार धृति योग रात 11:37 बजे तक रहेगा, जो स्थिरता, धैर्य और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद शूल योग आरंभ होगा. वहीं करण की स्थिति में कौलव करण दोपहर 12:49 बजे तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा.

नामकरण संस्कार के लिए नक्षत्र के आधार पर कुछ अक्षर शुभ माने गए हैं. हस्त नक्षत्र के लिए ष, ण, ठ, पे, पो तो वही वहीं चित्रा नक्षत्र के लिए – पो, पी, पू, ष अक्षर शुभ माने जाते हैं.

कन्या राशि में जन्मे बच्चे सामान्यतः व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और मेहनती स्वभाव के होते हैं. ये बच्चे बुद्धिमान, अनुशासित और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाले होते हैं. पढ़ाई, तकनीकी क्षेत्र, प्रबंधन और सेवा क्षेत्र में ऐसे बच्चों के आगे बढ़ने की संभावनाएं अधिक मानी जाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *