Astro Tips 7 February : शांत लेकिन प्रभावशाली…7 फरवरी को जन्मा बच्चा इतना खास क्यों, ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ संयोग

0
Astro Tips 7 February : शांत लेकिन प्रभावशाली…7 फरवरी को जन्मा बच्चा इतना खास क्यों, ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ संयोग


Last Updated:

Namkaran Sanskar 7 February 2026 : हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है. नामकरण संस्कार भी बेहद शुभ माना जाता है. आज 7 फरवरी, शनिवार का दिन है. आज जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, वे किस क्षेत्र में उन्नति करेंगे. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के पंडित सीताराम दास से बात की. वे बताते हैं कि आज पैदा बच्चा शुभ संयोगों में जन्म लेगा. आज जन्में जातक सामान्यत प्रगतिशील विचारों वाले, बौद्धिक और समाज के लिए कुछ नया करने की इच्छा रखने वाले होंगे. आकर्षक व्यक्तित्व, सौम्य स्वभाव और सभी को सहज रूप से प्रभावित करेंगे.

अयोध्या. हिंदू धर्म में कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है. कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य कई गुना फल की प्राप्ति देता है. आइये अयोध्या के पंडित से जानते हैं कि आज 7 फरवरी (शनिवार) को ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. वे किस क्षेत्र में उन्नति करेंगे. अयोध्या के पंडित सीताराम दास बताते हैं कि 7 फरवरी को जन्म लेने वाला बच्चा ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ संयोगों में जन्म लेगा. इस दिन सूर्य कुंभ राशि में स्थित रहेगा, जो नवाचार, स्वतंत्र सोच और मानवीय मूल्यों का प्रतीक माना जाता है. कुंभ राशि में जन्में जातक सामान्यत प्रगतिशील विचारों वाले, बौद्धिक और समाज के लिए कुछ नया करने की इच्छा रखने वाले होते हैं.

क्यों इतना खास

इस दिन जन्म का नक्षत्र रोहिणी रहेगा (शाम 6:40 बजे तक), जिसके बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारंभ होगा. रोहिणी नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में अत्यंत शुभ माना गया है. यह नक्षत्र सौंदर्य, मधुर वाणी, स्थिरता, भौतिक और मानसिक समृद्धि का कारक है. रोहिणी नक्षत्र में जन्मा बच्चा आकर्षक व्यक्तित्व वाला, सौम्य स्वभाव का और सभी को सहज रूप से प्रभावित करने वाला होता है.

तिथि शुक्ल पक्ष की दशमी (रात्रि 9:26 बजे तक) रहेगी, जो कार्य सिद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है. वैधृति योग (4:16 PM तक) और बाद में विष्कुम्भ योग बनेगा. यद्यपि वैधृति योग को टालने योग्य माना जाता है, लेकिन नामकरण जैसे संस्कार अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किए जाएं तो शुभ फल प्राप्त होते हैं. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:25 से 12:49 बजे तक रहेगा, जो अत्यंत शुभ समय है. नामकरण के लिए शुभ अक्षर अ, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वे, वो हैं. कुंभ राशि और रोहिणी नक्षत्र का मेल बच्चे को बुद्धिमान, स्वतंत्र विचारों वाला, शांत लेकिन प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है. ऐसे बच्चे भविष्य में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और समाज में अलग पहचान बनाने की संभावना रखते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

शांत लेकिन प्रभावशाली…7 फरवरी को जन्मा बच्चा इतना खास क्यों, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *