दिल्ली का तांत्रिक तो निकला बड़ा हत्यारा, यूपी में भी कर चुका है 2 हत्या, पुरानी FIR से खुलासा
Last Updated:
दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी तांत्रिक के खिलाफ लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच यह जानकारी मिली है कि तांत्रिक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भी साल 2025 में दो हत्या को लेकर एक मुकदमा दर्ज हुआ था.
दिल्ली का तांत्रिक निकला यूपी में भी हत्यारा.
फिरोजाबादः दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी तांत्रिक के खिलाफ लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच यह जानकारी मिली है कि तांत्रिक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भी साल 2025 में दो हत्या को लेकर एक मुकदमा दर्ज हुआ था. हत्या के मामले में आरोपित तांत्रिक पहले भी जेल जा चुका है. हालांकि वह फिलहाल बेल पर जेल से बाहर है. शिकायतकर्ता राम लखन पुत्र जगजीवन लखन निवासी ग्राम नगला गोकुल, थाना मख्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके रिश्तेदार के पुत्र (नाम उल्लेखित) कुछ समय से कमरुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी अजमेरी गेट, आसफ पानी रोड, मख्खनपुर के संपर्क में थे.
तंत्र-मंत्र से सब ठीक करने का किया था वादा
कमरुद्दीन स्वयं को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक व तंत्र-मंत्र का काम करता है. उसने उक्त युवक को तांत्रिक क्रिया द्वारा समस्याओं का समाधान कराने का लालच दिया. 08/05/2025 को वह युवक को अपने घर ले गया और विश्वास दिलाया कि तांत्रिक क्रिया से सब ठीक हो जाएगा. शिकायत के अनुसार, आरोपी कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे कोई जहरीला पदार्थ दिया और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया. 09/05/2025 को सुबह कारूची ग्लास फैक्ट्री के सामने बाउंड्री वाली गली के अंदर उक्त युवक का शव पड़ा मिला. शव के पास गिलास, लड्डू व अन्य सामग्री तथा एक छोटी साइकिल बरामद हुई थी.
जहरीला लड्डू देकर मारा था
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई. शिकायतकर्ता को पूर्ण विश्वास है कि कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के नाम पर जहरीला पदार्थ देकर उसके रिश्तेदार को आत्महत्या के लिए उकसाया है. अतः प्रार्थी द्वारा उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की गई. दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी तांत्रिक के खिलाफ यूपी के फिरोजाबाद में भी साल 2025 में एक FIR दर्ज हुई थी. इस मामले में पीड़ित की मौत हो गई थी. जिसके बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था कमरुद्दीन के खिलाफ. उस वक्त वह जेल गया था. फिर हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गयी थी.
6 हत्याओं का आरोपित कमरुद्दीन
बता दें कि आरोपित तांत्रिक के खिलाफ कुल 6 हत्या के मुकदमे दर्ज हैं. दो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में, जबकि एक मौत राजस्थान के धौलपुर में हुई थी. उसमे भी हत्या का केस दर्ज हुआ था कमरुद्दीन के खिलाफ. इसके अलावा अभी 3 दिल्ली में. कमरुद्दीन के खिलाफ ये 6 हत्याकांड के मामले पुलिस संज्ञान में है अब तक.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें