मेष राशि वालों सावधान! रिश्तों में गलतफहमियां, उठेगा बवंडर, आज जोखिमों से भरा दिन

0
मेष राशि वालों सावधान! रिश्तों में गलतफहमियां, उठेगा बवंडर, आज जोखिमों से भरा दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 April 2026 : मेष राशि के जातकों का दिन आज जोखिमों से भरा रहेगा. प्यार और रिश्तों में कटुता बढ़ सकती है. बातचीत में मधुरता रखें. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि मेष राशि पर आज चंद्रमा का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा की वजह से भावनाओं में उतार-चढ़ाव हो सकता है. हनुमान जी की पूजा करें. आज अशुभ समय राहुकाल 1.57 से 3.34 बजे तक रहेगा. इसमें कोई मांगलिक काम न करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक जोखिमों से भरा हुआ रहेगा. निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है. नौकरी के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्यार और रिश्तों में कटुता बढ़ सकती है. बातचीत में मधुरता रखें. हनुमान जी की पूजा करें. आज बसंत ऋतु, मास वैशाख है. तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र उत्तराभद्र और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.55 पर और सूर्यास्त 6.47 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.55 से 12.45 तक रहेगा. इसमें नए काम का शुभारंभ, मांगलिक कार्यक्रम व अन्य काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 1.57 से 3.34 तक रहेगा. कोई मांगलिक काम न करें. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा का लग्न पर प्रभाव रहेगा. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और साहस देंगे. शक्ति मिलने से आप कामों को पूरा करेंगे. चंद्रमा की वजह से भावनाओं में उतार-चढ़ाव हो सकता है. अति उत्साह में आकर कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें. सेहत सामान्य रहेगी. शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. गुस्से या तनाव से सिर दर्द या बीपी बढ़ सकता है. मसालेदार भोजन करने से बचें. पानी अधिक से अधिक पिएं. हल्का योग प्राणायाम करें. यह आपके लिए लाभदायक रहेगा.

कैसे ठीक होंगे रिश्ते

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव हो सकता है. जीवन साथी या प्रेमिका के साथ अनबन भी हो सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात पर लेकर गलतफहमी हो सकती है. इनकी वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं, इससे बचें. पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करने से दूरियां खत्म होंगी. अविवाहित लोगों को शादी के लिए नए रिश्ते आने के योग बन रहे हैं. परिवार में सहयोग बना रहेगा. किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सुलह भी हो जाएगी. घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहेगा.

आर्थिक स्थिति कैसी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है. निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचें. पैसा लगाने से पहले सोच समझ लें और सलाह जरूर लें. आज पुराने अटके हुए धन मिलने के योग हैं. नौकरी और करियर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को देखेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ के योग दिख रहे हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *