एडमिशन से पहले जरूर देखें मुरादाबाद के ये टॉप स्कूल की लिस्ट, जहां मिलती है बेहतरीन पढ़ाई

0
एडमिशन से पहले जरूर देखें मुरादाबाद के ये टॉप स्कूल की लिस्ट, जहां मिलती है बेहतरीन पढ़ाई


Last Updated:

Top School in Moradabad: मुरादाबाद अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ अब बेहतरीन शिक्षा के केंद्र के रूप में भी उभर रहा है. शहर में गांधी नगर पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय जैसे सीबीएसई बोर्ड के टॉप संस्थानों से लेकर सरस्वती शिशु मंदिर और बीएमडी इंटर कॉलेज जैसे संस्कारवान स्कूल मौजूद हैं, जो बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं. चाहे बात स्मार्ट क्लासेज और मॉडर्न लैब की हो या फिर खेल, एनसीसी और सांस्कृतिक गतिविधियों की, मुरादाबाद के ये शिक्षण संस्थान हर क्षेत्र में अव्वल हैं. जानिए मुरादाबाद के उन चुनिंदा स्कूलों के बारे में जो अपनी बेहतरीन पढ़ाई, अनुशासन और अनुभवी शिक्षकों के लिए जाने जाते हैं.

मुरादाबाद का गांधी नगर पब्लिक स्कूल नानपुर क्षेत्र में स्थित है. पढ़ाई के लिहाज से इसे काफी अच्छा माना जाता है. यहां नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होती है. स्कूल में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी और खेल के मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा दी जाती है. पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. स्कूल का माहौल भी काफी अच्छा है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

बीएमडी इंटर कॉलेज, यह कॉलेज सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित है और बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां कक्षा 6 से 12 तक यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त शिक्षा दी जाती है. स्कूल में विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और एनसीसी की सुविधा है. यहां अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों की अच्छी पढ़ाई होती है. बच्चों को अनुशासन और संस्कारों के साथ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

केंद्रीय विद्यालय- केंद्रीय विद्यालय रेलवे हरथला कॉलोनी में स्थित है और अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मशहूर है. यहां कक्षा 1 से 12 तक सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होती है, जिसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों तरह की स्ट्रीम मौजूद हैं. स्कूल में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, एनसीसी और स्काउट जैसी सुविधाएं हैं. यहां अनुभवी शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल और कला से जुड़ी गतिविधियां भी कराते हैं और उन्हें जरूरी टिप्स देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

सरस्वती शिशु मंदिर, मुरादाबाद का सरस्वती शिशु मंदिर अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है. यहां शिशु वाटिका से कक्षा 12 तक पढ़ाई होती है. भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा के साथ-साथ यहां कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और संगीत कक्ष की सुविधा भी है. योग, नैतिक शिक्षा और एनसीसी के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का काम किया जाता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

मानसरोवर मोंटेसरी स्कूल, यह स्कूल छोटे बच्चों की बुनियादी शिक्षा के लिए बेस्ट माना जाता है. यहां मोंटेसरी पद्धति से प्ले-ग्रुप से कक्षा 8 तक शिक्षा दी जाती है. बच्चों को खेल-खेल में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कराई जाती है. स्कूल में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और इनडोर-आउटडोर खेल क्षेत्र की सुविधा है. यहां के अनुभवी शिक्षक बच्चों को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर ध्यान देते हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

कृष्ण बाल विद्या मंदिर, यह स्कूल पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है. यहां तरह-तरह की गतिविधियां कराकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है. अपनी बेहतर शिक्षा पद्धति के कारण ही इस स्कूल के पढ़े हुए बच्चे आज समाज के विभिन्न सरकारी और निजी विभागों में ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं. आप यहां एडमिशन लेकर अपने बच्चों का भविष्य सुधार सकते हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शांति देवी इंटर कॉलेज (भोजपुर), भोजपुर क्षेत्र में स्थित यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां कक्षा 6 से 12 तक यूपी बोर्ड के माध्यम से कला, विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई होती है. स्कूल में विज्ञान लैब, पुस्तकालय और खेल मैदान की अच्छी व्यवस्था है. यहां अनुभवी शिक्षक बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी देते हैं. इतना ही नहीं यह एनसीसी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाया जाता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

नेशनल पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद में नेशनल पब्लिक स्कूल भी एक प्रमुख नाम है. यहां नर्सरी से कक्षा 12 तक विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों में शिक्षा उपलब्ध है. स्कूल में स्मार्ट क्लास, साइंस लैब, लाइब्रेरी और खेल मैदान की सुविधा है. यहां खेल, डांस, म्यूजिक, योग और एनसीसी जैसी एक्टिविटीज नियमित रूप से कराई जाती हैं. अनुशासन और आधुनिक तकनीक से पढ़ाई कराना इस स्कूल की मुख्य खासियत है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *