वृषभ राशि वालों आज चमकेगा कारोबार का सितारा, लेकिन पार्टनर से हो सकती है तकरार
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के साथ कामकाज में भी अच्छे अवसर बन सकते हैं. बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले फायदा दिला सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों का दिन भी अच्छा रहेगा. हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ छोटी-मोटी तकरार हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखना बेहतर रहेगा.
Today Vrishabh Rashifal 15 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कई मायनों में अच्छा होगा. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे. आज आपको हर परिस्थितियों में परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा. आज आप पैसों के लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.
बिजनेस में बड़े फैसलों से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसले लें सकते हैं. इससे आपको फायदा भी जरूर मिलेगा. आज आप अपने वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो इससे आपके काम भी बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहें आज वो ऑफिस में काम को खुशमिजाज मन से काम कर पाएंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़ें है तो आज आप अपने टॉरगेट को सहज ही पूरा कर पाएंगे.
शेयर बाजार में कर सकेंगे निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकेंगे. इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा. हालांकि इन्वेस्टमेंट से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह भी जरूर लेना चाहिए.
पार्टनर से होगा तकझक
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ आज भूचाल आएगा. आज आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. जो लोग सिंगल है आज वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें.
काले तिल का करें दान
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शनिदेव की पूजा आराधना करें. आज आप काले तिल का दान करेंगे तो इससे आपके जीवन में संकट भी जरूर दूर होंगे.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें