भृगु कॉरिडोर से बदलेगी बलिया की तस्वीर, महर्षि को मिला था मोक्ष, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
Last Updated:
Bhrigu corridore Ballia: किसी भी देश की आर्थिक स्थिति में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान होता हैं. जब देश की आर्थिक स्थिति बढ़ती है, तो उससे जिले के बाद राज्य की आय बढ़ जाती हैं. इस दौरान अगर उत्तर प्रदेश के बलिया में भृगु कोरिडोर बन जाता है, तो यहां पर्यटकों का आवागमन होगा. इससे ट्रांसपोर्टेशन के साधन बढ़ेंगे, बाहर से लोग आएंगे. इससे परिवहन विभाग को जमकर फायदा होगा. इसके साथ ही होटल, दुकान और स्थानीय व्यापार को शानदार बढ़ावा मिलेगा.
बलिया: आज हम उस धरती पर खड़े हैं, जहां महर्षि भृगु को मोक्ष मिला था. कहते हैं क्षमा बढ़न को चाहिए, छोटन को उत्पात, कहां विष्णु का घट गयो, भृगु ने मारी लात. त्रिदेव परीक्षण के दौरान भृगु मुनि ने भगवान विष्णु के छाती पर पैरों से प्रहार किए थे, जिसके बाद वह बलिया की पावन धरा पर तपस्या कर मोक्ष की प्राप्ति किए थे. यह धरती मोक्षदायिनी और यह जिला भृगु नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां भृगु कोरिडोर बनने की चर्चा तेज हो गई है. लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही भृगु कोरिडोर बनने की कवायद शुरू हो सकती हैं. आखिरकार इसके बनने से बलिया में कॉमर्शियल दृष्टिकोण से क्या बदलाव होगा?
भृगु कॉरिडोर में आएंगे पर्यटक
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर साहेब दुबे ने कहा कि, किसी भी देश की आर्थिक स्थिति में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान होता हैं. जब देश की आर्थिक स्थिति बढ़ती है, तो उससे जिले के बाद राज्य की आय बढ़ जाती हैं. इस दौरान अगर उत्तर प्रदेश के बलिया में भृगु कोरिडोर बन जाता है, तो यहां पर्यटकों का आवागमन होगा. इससे ट्रांसपोर्टेशन के साधन बढ़ेंगे, बाहर से लोग आएंगे. इससे परिवहन विभाग को जमकर फायदा होगा. इसके साथ ही होटल, दुकान और स्थानीय व्यापार को शानदार बढ़ावा मिलेगा.
बलिया का होगा चौमुखी विकास
यहीं नहीं, छोटे दुकानदारों से लेकर कारीगरों आदि के लिए रोजगार के नए अवसर खुल जाएंगे. यह प्रोजेक्ट बलिया को पर्यटन के मानचित्र पर एक खास पहचान दिला सकती है. बिल्कुल बलिया में भृगु कोरिडोर बनने से जनपद का चतुर्मुखी विकास हो सकता हैं. इससे बलिया की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी. ऐसा होने से पूर्वांचल के समस्त जिले यहां तक की बलिया बिहार से भी सटा हुआ है, तो लोकल पर्यटक तो बढ़ेंगे ही साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल पर्यटक भी बढ़ेंगे, क्योंकि यहां पर भृगु मुनि को मोक्ष मिला था, इस धरती को मोक्षदायिनी और जिले को भृगु नगरी के नाम से जाना जाता है. निश्चित रूप से यहां बाहर के लोग खींचे चले आएंगे और बहुत सारा लाभ होगा.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें