जब घर में सब्ज़ी न हो, तब बनाएं गांव की ये लज़ीज़ दाल टिकरी—नोट करें रेसिपी

0
जब घर में सब्ज़ी न हो, तब बनाएं गांव की ये लज़ीज़ दाल टिकरी—नोट करें रेसिपी


Last Updated:

अगर आपके घर में किसी दिन सब्ज़ी नहीं है या कुछ अलग और देसी स्वाद खाने का मन है, तो सुल्तानपुर के गांवों की मशहूर रेसिपी “दाल टिकरी” आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह पारंपरिक व्यंजन दाल और गेहूं के आटे से मिलकर तैयार किया जाता है, जिसमें अरहर, मसूर और चना दाल का स्वादिष्ट मिश्रण इस्तेमाल होता है. दाल को मसालों के साथ पकाकर और गेहूं के आटे से बनी मोटी टिक्कियों को उसमें डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

सुल्तानपुर. अगर आपके पास किसी दिन घर में खाना बनाने के लिए कोई भी सब्जी नहीं है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम बताने वाले हैं आपको सुल्तानपुर के गांव की एक बेस्ट रेसिपी के बारे में जिसे दाल टिकरी कहा जाता है. यह दाल टिकरी आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसमें कौन-कौन से मसाले का इस्तेमाल किया जाएगा और किस तरह से इसे बनाया जाता है, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं. दाल की टिकरी बनाने वाली ग्रामीण महिला पुष्पा देवी लोकल 18 से बताती हैं यदि आपके घर में किसी दिन कोई सब्जी नहीं है या फिर आपका सब्जी खाने का मन नहीं है और कुछ अलग खाना चाहते हैं तो आपके लिए दलटिकरी एक बेहतर विकल्प हैं. ये आपको अलग स्वाद का अनुभव कराएगी, क्योंकि यह उत्तर भारत के ग्रामीण व्यंजन संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है. यह एक ऐसी रेसिपी है जो दाल में पकाए गए आटे की टिक्कियों से तैयार की जाती है. इसका स्वाद खाने में बेहद अच्छा लगता है. इसके साथ ही दल टिकरी स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक मानी जाती है, क्योंकि दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और गेहूं के आटे में ग्लूटीन की मात्रा होने से यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.

इन सामग्रियों का करें प्रयोग
दलटिकरी बनाने के लिए दो-तीन प्रकार की दाल को पहले भिगो लिया जाता है जिसमें के अरहर, मसूर और चना की दाल शामिल हैं. इसको लगभग एक घंटे तक भिगो लें. फिर इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा सा अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्रेशर कुकर में पका लें. इसके बाद इसके लिए एक विशेष मसाले को तैयार किया जाता है, जिसमें खड़ी धनिया, जीरा और सूखी लाल मिर्च को भूनकर पिस लिया जाता है.

इस तरह बनाएं दल टिकरी 
अगर आपको दल टिकरी बनानी है तो इसके लिए गेहूं का आटा काफी अच्छा माना जाता है, इसमें टिक्की अच्छे से बन जाती है बस गेहूं के आटे को गूंथने से पहले इसमें थोड़ा नमक, अजवाइन और तेल मिलाकर रोटी जैसा आटा गूंथ लेना चाहिए. फिर मोटी रोटियां बेलकर उन्हें गोल आकार में काट ले. जब दाल तैयार हो जाए तो उसमें थोड़ा और पानी मिलाकर जब वह उबलने लगे, तो इन टिकियों को उसमें डाल दें. लगभग 15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. जब आपको लगेगी टिकरी फूल गई है और दाल में अच्छे से मिल गई है तो इसको उतार लें और उतारने के बाद अपने आप गैस निकल जाने दें और थाली में परोसें यह काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद रहेगी . यह आपके घर में सब्जी की कमी को पूरा करने और अलग स्वाद देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *