कम समय-ज्यादा मुनाफा… धनिया की खेती का फॉर्मूला, 90 दिन में 15 कुंटल पैदावार

0
कम समय-ज्यादा मुनाफा… धनिया की खेती का फॉर्मूला, 90 दिन में 15 कुंटल पैदावार


होमफोटोकृषि

कम समय-ज्यादा मुनाफा… धनिया की खेती का फॉर्मूला, 90 दिन में 15 कुंटल पैदावार

Last Updated:

Agriculture Tips: किसान धनिया की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, यह फसल कम समय में अच्छा मुनाफा दे जाती है. धनिया की खेती के लिए जल निकासी वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी (pH 6.2-6.8) सर्वोत्तम है. बीज को रगड़कर दो टुकड़ों में बांटें और 10-12 घंटे भिगोने के बाद बोएं. प्रति एकड़ 8-10 किलो बीज की आवश्यकता होती है. यह फसल साल में दो बार की जाती है. इन दिनों इस फसल को लगाकर काम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि मुरादाबाद के किसान धनिया की फसल करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. धनिया की फसल जून-जुलाई में की जा सकती है. इसके साथ ही धनिया की खेती साल में दो बार की जा सकती है. इसके अंदर लाइन से लाइन की दूरी 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी रखनी होती है.

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए हमारे किसान भाई धनिया की फसल लगा सकते हैं. 10 से 15 किलो बीज प्रति हेक्टेयर तक की आवश्यकता धनिया की फसल को लगाने में पड़ती है. धनिया की फसल 90 से 110 दिन की होती है.

अगर हम बीज के लिए धनिया ले रहे हैं. जिससे हमे सूखा धनिया प्राप्त हो जाता है. इसके साथ ही 10 से 15 कुंटल प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार हम इससे प्राप्त कर लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धनिया की फसल में हम दोनों तरफ से मुनाफा ले सकते हैं. हरा धनिया बेचेंगे तब भी हमें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इसके अलावा धनिया को सुखाकर बेचेंगे तो भी मार्केट में सेल कर अच्छा मुनाफा दे जाएगा.

धनिया की फसल एक अच्छे मुनाफे का साधन है. यह फसल कम लागत में अच्छा मुनाफा दे जाती है. इसके साथ ही कम समय में भी अच्छा मुनाफा देने वाली फसल है. किसान और तरह की खेती के मुकाबले धनिया की फसल को लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *