NEET UG Exam : ‘बायो आसान, लेकिन केमिस्ट्री ने उलझाया’, अमेठी में छलका छात्रों का दर्द

0
NEET UG Exam : ‘बायो आसान, लेकिन केमिस्ट्री ने उलझाया’, अमेठी में छलका छात्रों का दर्द


Last Updated:

NEET UG Student Reaction Amethi : नीट यूजी 2026 की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है. देशभर में परीक्षा के लिए 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था. एग्जाम दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे के बीच हुआ. पूरी परीक्षा पेन-पेपर मोड में हुई. अमेठी में इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यहां परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. एक पाली में आयोजित हुई इस परीक्षा में यहां 563 परीक्षार्थियों ने अलग-अलग केंद्रों पर एग्जाम दिया. परीक्षा देकर निकले छात्रों से लोकल 18 ने उनसे अनुभव पूछे. रश्मि मौर्य ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा पेपर थोड़ा कठिन था, लेकिन इस बार बायो आसान रहा.

अमेठी. नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2026 Exam) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमेठी जिले में भी संपन्न हो गई. अमेठी में इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. पूरी परीक्षा पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर थी. तीनों परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रभार केंद्रीय विद्यालय के जिम्में पर था. एक पाली में आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 563 परीक्षार्थियों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिया. परीक्षा देकर निकले छात्रों ने लोकल 18 से अपने अनुभव बताए.

क्या रहा आसान

जिले के रणवीर इंटर कॉलेज, आरआरपीजी डिग्री कॉलेज और केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. लोकल 18 के साथ बातचीत में किसी ने पेपर को आसान तो किसी ने कठिन बताया. अमेठी के ठेगहा शुकुलपुर से आई रश्मि मौर्य ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा पेपर थोड़ा कठिन था. इस बार बायो आसान रहा. केमिस्ट्री का लेवल हाई रहा. फिजिक्स ने भी थोड़ी कठिन पेश की. इसके अलावा, कई छोटे-छोटे ऐसे सवाल थे जिसने उलझाया, परेशान किया, लेकिन बाद में समझ आ गए.

कहां से आए सवाल

अमेठी के मुसाफिरखाना से आईं कीर्ति ने बताया कि पेपर थोड़ा कठिन था, लेकिन जो भी सवाल आए थे, वह विषय से ही पूछे गए थे. केंद्र पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं. किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई. परिणाम तो परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मेहनत कितनी सफल हुई है, लेकिन उम्मीदें अच्छी हैं. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर 594 परीक्षार्थियों में 31 ऐसे भी थे, जिन्होंने परीक्षा छोड़ दी. ये सभी पेपर के दौरान अनुपस्थित पाए गए.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *