यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के बदले DM, रिंकू सिंह बनाए गए संयुक्त मजिस्ट्रेट

0
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के बदले DM, रिंकू सिंह बनाए गए संयुक्त मजिस्ट्रेट


Last Updated:

UP IAS Transfer News : सैमुअल पाल को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. बीते दिनों काम न मिलने की वजह से इस्तीफा देकर चर्चा में आए आईएएस रिंकू सिंह राही को संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन का जिम्मा दिया गया है. कुल 38 अफसरों के तबादले किए गए हैं. इसमें 8 जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं. अभिषेक पांडेय को जिलाधिकारी प्रतापगढ़, अलका वर्मा को विशेष सचिव वित्त और अभिनव गोपाल को उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है.

Zoom

आईएएस रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दे दिया था.

लखनऊ. यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. सैमुअल पाल को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस रिंकू सिंह राही को भी बड़ा पद मिला है. वे बीते दिनों काम न मिलने की वजह से इस्तीफा देकर चर्चा में आए थे. हालांकि कुछ दिन बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया. आईएएस अफसरों के तबादलों के क्रम में उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन की जिम्मेदारी दी गई है. कुल 38 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इसमें 8 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. 

राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद DM

आईएएस अफसरों की ट्रांसफर सूची.

मधुसूदन हुगली को जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया है. आनंद वर्धन को जिलाधिकारी मऊ की जिम्मेदारी दी गई है. गौरव सिंह सोगरवाल को जिलाधिकारी महाराजगंज बनाया गया है. संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को जिलाधिकारी मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी सम्भल का जिम्मा मिला है. अभिषेक पांडेय को जिलाधिकारी प्रतापगढ़, शिवसहाय अवस्थी को सीईओ यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, अभिनव गोपाल को उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण और अजय जैन को नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

दिव्या मित्तल बनीं विशेष सचिव
अलका वर्मा को विशेष सचिव वित्त, रजिस्ट्रार फर्म चिटस एवं सोसायटी यूपी, निधि बंसल को निदेशक चिकित्सा एवम स्वास्थ्य सेवाएं, दिनेश चंद्र PWD यूपी, प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग और रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाया गया है. दिव्या मित्तल को विशेष सचिव यूपी, चंद्रशेखर को विशेष सचिव सिंचाई, नेहा जैन को एमडी केस्को, समीर को विशेष आईटी एवम इलेक्ट्रॉनिक एमडी यूपी डेस्को और सी इंदुमती को निदेशक महिला कल्याण का जिम्मा मिला है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *