अंबेडकरनगर में भीषण हादसा, कार ने लोगों को रौंदा, 8 लोगों की हुई मौत

0
अंबेडकरनगर में भीषण हादसा, कार ने लोगों को रौंदा, 8 लोगों की हुई मौत


Last Updated:

Ambedkarnagar Road Accident News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ भभुआ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. सड़क पर खड़े लोगों ने कार को टक्कर मार दी.

Zoom

अंबेडकरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा.

अम्बेडकरनगरः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ भभुआ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. सड़क पर खड़े लोगों ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 अन्य घायलों को हायर सेंटर भेजा गया, जहां उनकी भी मौत हो गई.

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
भीषण दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुआ के पास की घटना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को पहले दो बाइक की आपस में टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे. इस दौरान एक बेकाबू स्विफ्ट कार आई और मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया.

8 लोगों की हो गई मौत
यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जलालपुर के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुआ. इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. बाद में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *