UP में गर्मी गई छुट्टी पर! आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसे बदरा, जानें IMD अलर्ट
Last Updated:
UP Rain Alert/ UP Ka Mausam/ UP Weather News/ IMD Alert/ IMD Forecast: उत्तर प्रदेश के लोगों को तपती धूप से राहत तो मिली है, लेकिन वहीं किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है. आने वाले अगले 5 दिन के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल.
यूपी का मौसम कैसा है.
UP Weather Forecast | UP Weather News | UP Me Aaj Ka Mausam| Rain Alert in UP: पूरे यूपी में रविवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ले ली. पूरी रात तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.वहीं राजधानी लखनऊ में सुबह करीब 8:20 बजे अचानक मौसम बदला और घने बादलों ने पूरे शहर को ढक लिया. सुबह 9 बजे तक ऐसा नजारा रहा मानो दिन में ही रात हो गई हो. कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है.
आज लखनऊ का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रविवार को अधिकतम तापमान 33.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1°C कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.4°C रहा और नमी का स्तर 56 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.
सतर्क रहें प्रदेशवासी: खराब मौसम पर सीएम योगी की अपील
उत्तर प्रदेश में बिगड़ते मौसम के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है. कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश में हो रही अति वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली की घटनाओं से जनहानि और पशुहानि के मामले सामने आए हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का तुरंत और उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए. साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि अति वर्षा से हुई जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए. यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए राहत आयुक्त को फील्ड के अधिकारियों के साथ सीधे समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके.
अगले 5 दिन आंधी-बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं पहले से ही जारी हैं. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 मई के बीच हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं, जबकि वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. अच्छी बात यह है कि इस बदलते मौसम के कारण फिलहाल अगले एक हफ्ते तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है.
लखीमपुर खीरी में फसलों को नुकसान
लखीमपुर खीरी में आज सुबह करीब 4 बजे से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि इस बदलाव का असर खेती पर पड़ा है. दलहन और खीरे की फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.
संभल में बदला मौसम
संभल के गुन्नौर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जबकि जिले के अन्य इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात देखने को मिली. रात करीब ढाई बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे कई खेतों में पानी भर गया और खेत तालाब जैसे नजर आने लगे. लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है.
पीलीभीत में तेज हवाओं के साथ बारिश
पीलीभीत में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि इस बारिश का असर किसानों पर पड़ा है. दलहन और खीरे की फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं शारदा नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग भी प्रभावित हो गया है, जिससे लोगों की आवाजाही में दिक्कतें बढ़ गई हैं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें