पार्टनर से होगी खटपट, शुभ समय कोई नहीं…मेष राशि की आज तगड़ी परीक्षा
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे. आपकी शक्ति में वृद्धि करेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें. मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. प्यार और रिश्तों के लिए दिन खटास से भरा रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के जातक पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार के बहस से बचें. समझदारी और धैर्य के साथ स्थिति को संभालें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज बुद्धादित्य योग बन रहा है. बुद्धादित्य योग धन लाभ के साथ ही आत्मविश्वास और निर्णय के लिए विशेष माना जाता है. आज के दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. पूरे दिन शक्ति और साहस बना रहेगा. प्यार और रिश्तों के लिए दिन खटास से भरा हो सकता है. आवेग में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि चतुर्थी, नक्षत्र मूल है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.36 पर और सूर्यास्त 6.49 पर होगा. शुभ समय कोई नहीं है. नए काम और मांगलिक काम नहीं करें. अशुभ समय 12.17 से 1.18 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.
यहां बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में खटपट रहेगी. पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार के बहस से बचें. समझदारी और धैर्य के साथ स्थिति को संभालें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी सदस्य के सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. संयम बनाए रखने की विशेष आवश्यकता होगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. खर्च बढ़ने की उम्मीद है. किसी भी प्रकार का उधार देने और लेने से बचें. कोई भी आर्थिक निर्णय सोच समझ कर ही लें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा. विरोधियों से विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है. नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें