Animal Husbandry: नेपियर घास में मिलाकर खिलाएं ये खास डाइट! पशु देंगे बाल्टी भर-भर दूध, किसान होंगे मालामाल
Dairy Farming Tips: बहराइच के पशुपालक राणा चेतन सिंह ने नेपियर घास के साथ एक विशेष डाइट तैयार कर पशुओं की सेहत और दूध उत्पादन बढ़ाने का बेहतरीन तरीका साझा किया है. इस पौष्टिक आहार को बनाने के लिए प्रति क्विंटल चारे में लगभग डेढ़ से दो किलो मिनरल मिक्सचर, एक किलो सोंठ, दो किलो गुड़ और 25 से 30 किलो राइस ब्रान व मक्का के साथ चुनी-चोकर मिलाकर तैयार किया जाता है, जिसे नेपियर घास के साथ खिलाने से पशुओं की इम्यूनिटी और दूध देने की क्षमता बढ़ती है. चारे के साथ-साथ पशुओं के रहन-सहन पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है, जिसमें खूंटे वाली जगह की नियमित सफाई, समय पर नहलाना और डॉक्टरों से जांच कराना शामिल है. खासकर बरसात के मौसम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पशुपालकों को गलाघोंटू और खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से बचने के लिए पहले से इंतजाम रखने चाहिए, क्योंकि बेहतर डाइट और साफ-सफाई से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वे स्वस्थ रहते हैं.