Varanasi: गंगा स्नान के दौरान नहीं होगा हादसा, पहली बार घाटों पर खास व्यवस्था

0
Varanasi: गंगा स्नान के दौरान नहीं होगा हादसा, पहली बार घाटों पर खास व्यवस्था


Last Updated:

Varanasi News: अस्सी से नमो घाट के बीच जगह-जगह इस फ्लोटिंग जेटी को गंगा में लगाया गया है. वाराणसी के तुलसीघाट, शिवाला घाट, अहिल्याबाई घाट सहित अन्य घाटों पर यह वॉटर बैरिकेडिंग लगाई गई है. अब इससे हादसों पर लगाम लगेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.

वाराणसी: बनारस में गंगा घाटों पर हर दिन स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं. अक्सर अलग-अलग घाटों पर स्नान के दौरान हादसे भी होते हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की मौत की दुःखद खबर सामने आती है, लेकिन अब इन हादसों पर ब्रेक लगेगी. इसके लिए पहली बार प्रयागराज महाकुंभ के तर्ज पर गंगा में बैरिकेडिंग की गई है. अलग-अलग घाटों पर प्लास्टिक के जेटी से इस बैरेकेडिंग का निर्माण हुआ है. इस फ्लोटिंग जेटी के चारों ओर नेट भी लगाया गया है, जो श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाएगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *