प्यार के लिए घर से भागा कपल, परिवार के विरोध से टूटा, थाने पहुंच खाया जहर
Last Updated:
Mainpuri News: मैनपुरी में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया है. जहर खाकर थाने पहुंचे प्रेमी जोड़े की हालत बिगड़ गई है. परिजन दोनों के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
सांकेतिक तस्वीर.
UP Crime News: प्यार में न तो हम समाज देखते हैं और न ही ऊंच-नीच, जाति-पाति… मगर, कभी-कभी दो लोगों का प्यार लोग हल्के में ले लेते हैं और उसका फिर खौफनाक अंजाम देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देखने को मिला. यहां एक लड़का-लड़की एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. मगर, ये बात इनके घरवालों को रास नहीं आ रही थी. एक दिन लड़की प्रेमी के साथ घर से चली गई. इस पर भी घरवालों को शांति नहीं मिली तो परेशान होकर दोनों थाने पहुंच गए. पर थाने जाते ही जमीन पर बेहोश होकर गिर गए. दरअसल, प्रेमी जोड़ा जहर खाकर थाने पहुंचा था. दोनों के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
एक दिन पहले घर से चले गई कस्बा निवासी किशोरी और प्रेमी युवक शुक्रवार दोपहर पुलिस और परिजनों के दबाव के चलते जहर खाकर थाने पहुंचे. थाना परिसर में प्रवेश करते ही किशोरी की हालत बिगड़ गई. अचेत होकर गिर गई. आनन फानन युवक के परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए. वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया. सीओ कुरावली ने थाने पहुंच कर जानकारी जुटाई.
बताया गया है कि किशोरी बृहस्पतिवार को पड़ोस के गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी. परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अगवा कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उधर परिजन अपने तीरके से दोनों की तलाश में जुटे हुए थे. शुक्रवार को दोनों जनपद फिरोजाबाद के आसपुर क्षेत्र में मिल गए. लड़के के परिजन दोनों को थाने ला रहे थे. इस बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया.
जब दोनों थाना औंछा पहुंचे तभी किशोरी की हालत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर गई. किशोरी को आनन फानन फिरोजाबाद ले जाया गया. जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत युवक ने भी जहर खाया है, उसका उपचार चल रहा है. मैनपुरी जिले में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें