पांच दिन में 2 से हो गए 6… महिला की डिलीवरी ने पूरे अस्पताल में मचा दिया शोर

0
पांच दिन में 2 से हो गए 6… महिला की डिलीवरी ने पूरे अस्पताल में मचा दिया शोर


Last Updated:

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला. दरअसल यहां एक महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को जन्म दिया. हैरानी की बात तो तब हुई, जब ये सभी डिलीवरी बिना सिजेरियन ऑपरेशन के सामान्य तरीके से हुई. लोग अब इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं. आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Zoom

मुरादाबाद में अनोखी डिलीवरी

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ऐसा भी हो सकता है? पूरा मामला मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल का है, जहां एक महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को जन्म दिया. हैरानी की बात तो तब हुई, जब ये सभी डिलीवरी बिना सिजेरियन ऑपरेशन के सामान्य तरीके से हुई. लोग अब इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं. आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

दरअसल, संभल जिले के ओबरी गांव निवासी 31 वर्षीय अमीना गर्भवती थीं. साढ़े छह से सात महीने की गर्भवती अमीना को 8 मई की शाम अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. अगले दिन 9 मई को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका वजन करीब 710 ग्राम था. डॉक्टरों ने पहले ही अल्ट्रासाउंड में बता दिया था कि महिला के गर्भ में कुल 4 बच्चे हैं. लेकिन डॉक्टर भी तब हैरान रह गए, जब पहला बच्चा सामान्य डिलीवरी से हुआ.

5 दिन बाद महिला को हुए 3 बच्चे
डॉक्टरों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बाकी बच्चों की डिलीवरी रोक दी और महिला का उपचार अपनी निगरानी में जारी रखा. पहले बच्चे की डिलीवरी के 5 दिन बाद महिला को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई और इस बार उसने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया. इससे पूरे अस्पताल में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि इन तीनों बच्चों की डिलीवरी भी सामान्य तरीके से हुई. जिसने भी इस अनोखी डिलीवरी के बारे में सुना, वह हैरान रह गया.

अलग-अलग थैली में थे चारों बच्चे
डॉक्टरों का कहना है कि यह डिलीवरी इसलिए भी खास रही, क्योंकि महिला के गर्भ में पल रहे चारों बच्चे अलग-अलग थैली में थे. परिवार हर 15 से 20 दिन में नियमित जांच और उपचार के लिए महिला को अस्पताल लाता था. डॉक्टरों की पूरी टीम लगातार महिला की देखभाल में जुटी रही, शायद इसी का नतीजा है कि महिला के चारों बच्चों की सामान्य डिलीवरी हो सकी. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इनमें से एक बच्चा पूरी तरह सामान्य है, जबकि दो बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत है.

उन्होंने बताया कि सबसे पहले जन्मा बच्चा मां का दूध पी रहा है और उसकी हालत स्थिर है. इस अनोखी डिलीवरी में डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. पूर्ति, डॉ. रोली और डॉ. मोनिका समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में मां और बच्चों, दोनों की जान को खतरा रहता है, लेकिन फिलहाल उपचार के बाद सभी सुरक्षित हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *