UP Lekhpal Answer Key 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Last Updated:
UP Lekhpal Answer key 2026 OUT: यूपी लेखपाल मेंस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. UPSSSC ने 21 मई को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. उम्मीदवार अब अपने जवाबों का मिलान करके यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और संभावित स्कोर कितना बन सकता है. खास बात यह है कि आयोग ने परीक्षा के अगले ही दिन ऑफिशियल उत्तर कुंजी जारी करके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है.
UP Lekhpal Recruitment, Sarkari Naukri, UP Lekhpal Answer Key 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी.
UP Lekhpal Answer key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल मेंस परीक्षा की ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. खास बात यह है कि आयोग ने परीक्षा के अगले ही दिन उत्तर कुंजी जारी कर दी, जिससे उम्मीदवार अब अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं.21 मई 2026 को आयोजित हुई यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की दोनों शिफ्टों में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
एग्जाम के अगले दिन जारी हुई आंसर-की
UPSSSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक लेखपाल मेंस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.वे अब प्रश्नों के सही जवाब देखकर यह समझ सकते हैं कि उनके कितने सवाल सही हुए और कितने गलत. इससे उन्हें अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी.
28 मई तक देख सकेंगे आंसर की
आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी 28 मई 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.आंसर-की को ड्राइव फॉर्मेट में अपलोड किया गया है. इसमें मास्टर सेट के अंदर सभी प्रश्न हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिए गए हैं. हर प्रश्न के नीचे उसका सही उत्तर भी बताया गया है.ऐसे में अभ्यर्थी आसानी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
दोनों शिफ्ट के उम्मीदवार कर सकते हैं चेक
21 मई को आयोजित यूपी लेखपाल मेंस परीक्षा दो शिफ्टों में कराई गई थी. आयोग ने दोनों शिफ्टों के लिए उत्तर कुंजी जारी की है.अब उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और कटऑफ के हिसाब से उनके चयन की संभावना कितनी हो सकती है.
संभावित स्कोर का लगा सकेंगे अंदाजा
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों की गिनती करके संभावित स्कोर निकाल सकते हैं.इससे उन्हें रिजल्ट से पहले ही यह अंदाजा हो जाएगा कि उनका प्रदर्शन कितना मजबूत रहा.
ऐसे डाउनलोड करें UP Lekhpal Answer Key 2026
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद Lekhpal Mains Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी.
मास्टर सेट के अनुसार प्रश्न और उत्तर चेक करें.
भविष्य के लिए Answer Key डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें