यूपी में मौसम का डेडली कॉम्बो… नौतपा के बीच पूर्वांचल के इन जिलों में होगी बौछार

0
यूपी में मौसम का डेडली कॉम्बो… नौतपा के बीच पूर्वांचल के इन जिलों में होगी बौछार


UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से अधिकांश जिलों में प्रचंड गर्मी और लू को लेकर लगातार मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों बाद सूबे में मौसम का रुख बदल सकता है और लोगों को गर्मी व चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने 25 मई को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, रायबरेली, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, महामायानगर, मथुरा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वाराणसी में आसमान से बरस रही है आग
आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है. धर्मनगरी वाराणसी में आसमान से आग बरस रही है। आग का गोला बनाकर तेज पछुआ हवा लू का रूप ले चुकी है. ऐसे में कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस अब गर्मी से बचाव के लिए सड़कों पर उतरी है. टूरिस्ट प्लेस सारनाथ में पुलिस पर्यटकों को जागरुक कर रही है कि अगर बहुत जरूरी ना हो तो 12 से 3 के बीच में घूमने ना निकले. यही नहीं क्या तापमान है, कैसे बचाव कर सकते हैं, यह भी पुलिस समझा रही है.

आज से नौतपा होगा शुरू
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. नौतपा की शुरुआत के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तराई और पूर्वांचल के 14 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है. इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन जिलों में हो सकती है बारिश
वहीं बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीनगरस बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, बदायूं, कांशीरामनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, संभल, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में हीट वेव और वार्म नाइट को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
25 मई की बात करें तो पश्चिमी यूपी में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. पूर्वी यूपी में तेज धूप निकलेगी.
26 मई की बात करें तो पूरे यूपी में तेजी धूप निकलेगी. लू चलने की संभावना है और पूर्वी यूपी में धूल भरी आंधी चल सकती है.
वहीं 27 मई को पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है. ज्यादातर जिले लू की चपेट में रह सकते हैं. इसके अलावा पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं.
28 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में लू चलेगी. गर्मी के तेवर और सख्त होंगे. 40 की रफ्तार से हवा चलेगी.
29 मई को पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार हैं. तापमान में गिरावट आएगी.

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
हीट वेव से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्यास को बिल्कुल भी टाले नहीं. प्यास लगने पर तुरंत पानी पीयें. फुल कपड़ा पहनें. सिर को ढककर बाहर निकलें

अगर किसी को लू लग जाए तो क्या करें
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर तुरंत सूती गीले कपड़े से पोछें एवं चिकित्सक से संपर्क करें.

यात्रा करते वक्त हीट वेव से कैसे बचें
यात्रा करते वक्त पहले ये जरुर सोचें की यह यात्रा जरुरी है की नहीं. फिर अगर बाहर जाना हो तो टोपी या सिर पर गमछा रखकर धूप में चलें. आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग कर सकते हैं. यात्रा के वक्त पीने का पानी साथ लेकर जाएं.

यूपी में क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी
आपको बता दें कि यूपी के आसमान में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम या बादल एक्टिव नहीं है. शुष्क मौसम होने के कारण सूरज की सीधी किरणें धरती को तपा रही हैं, जिससे अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. 19 मई से 22 मई के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज लू और खासकर दक्षिणी भाग के जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *