वृषभ राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह! कारोबार में बड़ा फायदा,रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 May: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसले लें सकते हैं. इससे आपको भविष्य में जरूर फायदा मिलेगा. वहीं, जो लोग नौकरी कर रहें है आज वो पूरे दिन भागदौड़ में रहेंगे. आज आप काम को लेकर तनाव में भी रह सकतें है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 May: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज शुक्रवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहें हैं. वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के आज पूरे दिन ऊर्जा से भरें रहेंगे. आज आपको अपने व्यस्त समय के बावजूद घर परिवार को भी थोड़ा वक्त जरूर देना चाहिए. आज आप चाहे को कहीं बाहर घूमने के लिए भी प्लानिंग तैयार कर सकते हैं.
बिजनेस में बड़े फैसलों से फायदा
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसले लें सकते हैं. इससे आपको भविष्य में जरूर फायदा मिलेगा. वहीं, जो लोग नौकरी कर रहें है आज वो पूरे दिन भागदौड़ में रहेंगे. आज आप काम को लेकर तनाव में भी रह सकतें है. आज आपको आपके बॉस और दूसरे साथियों का सहयोग भी जरूर मिलेगा. यदि आप स्टूडेंट्स है तो आज आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें तभी आपको सफलता मिलेगी.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो चांदी जैसे बहुमूल्य धातु में पैसा इवेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.
पार्टनर से रख सकेंगे दिल की बात
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर से अपनी बातों को खुलकर रख सकेंगे. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने वाणी पर संयम जरूर रखें. वरना इसका असर सीधे आपके रिश्ते पर पड़ेगा.
दही का करें सेवन
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि किसी जरूरी काम से बाहर जा रहें हैं तो दही का सेवन करकर ही बाहर निकले इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें