बुद्ध प्रतिमा को लेकर हरदोई में बवाल, पुलिस पर पथराव के 11 आरोपी गिरफ्तार

0
बुद्ध प्रतिमा को लेकर हरदोई में बवाल, पुलिस पर पथराव के 11 आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Hardoi News: यूपी के हरदोई में बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए बवाल मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. पुलिस टीम पर पथराव के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जब 38 नामजद व अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

Zoom

हरदोई में पुलिस पर पथराव के 11 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई. हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के महुआकोला गांव में बिना अनुमति भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को गांव में कुछ स्थानीय लोग बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर पुत्तीलाल मौर्य की निजी भूमि पर बने मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन समझाने-बुझाने के दौरान माहौल बिगड़ गया. पुलिस के अनुसार, बाहर से आए कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़काया, जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. पुलिस पर जमकर पथराव किया गया, सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए. घटना में दो पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए. हालात बिगड़ने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और देर रात तक गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा.

पुलिस के मुताबिक, एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया और सीओ अजीत चौहान ग्रामीणों को शासनादेश की जानकारी देते हुए समझा रहे थे कि बिना पूर्व अनुमति किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थल पर महापुरुषों एवं पूज्य व्यक्तियों की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती. इसी दौरान बाहर से आए लोगों के उकसाने पर भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और पथराव शुरू कर दिया गया. पुलिस ने मौके से शिवम मौर्य पुत्र अशोक कुमार निवासी टेड़ी पुलिया लखनऊ, रिंकू मौर्य पुत्र रामचेला, राममूरथ पुत्र सपलू, अनुज पुत्र भैनू, राधेश्याम पुत्र लालता प्रसाद, नन्नू पुत्र मुन्ना, सेवन पुत्र सितडू, प्रीति पत्नी रिंकू, अनुपम पत्नी सुभाष, मुकेश मौर्य पुत्र रामकिशोरऔर राजाराम मौर्य पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार किया है.

38 नामजद के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में 38 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, पथराव, तोड़फोड़, लोक संपत्ति क्षति समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे कौन लोग सक्रिय थे, बाहर से कौन लोग गांव पहुंचे थे और किसने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, इसकी गहन जांच की जा रही है. गांव में तनाव को देखते हुए लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और अतिरिक्त फोर्स तैनात है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *