अयोध्या आ रहे श्रद्धालु जा रहे राम की पैड़ी, सरयू नदी पर जाकर रहे बैठ

0
अयोध्या आ रहे श्रद्धालु जा रहे राम की पैड़ी, सरयू नदी पर जाकर रहे बैठ


Last Updated:

Ayodhya News: पिछले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ा है, जिसके चलते लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं. वहीं अयोध्या आने वाले श्रद्धालु दर्शन पूजन के बाद राम की पैड़ी पहुंचकर कुछ समय विश्राम कर रहे हैं. सरयू के ठंडे जल और घाटों पर चल रही हवा से उन्हें काफी राहत मिल रही है.

अयोध्या: धर्मनगरी अयोध्या इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप ने आम जनजीवन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की यात्रा को भी प्रभावित किया है. दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं और गर्म हवाओं के कारण लोगों का आवागमन भी धीमा पड़ गया है. ऐसे मौसम में रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी किसी राहत स्थल से कम साबित नहीं हो रही है.

मां सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी में इन दिनों सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दूर-दराज से आने वाले राम भक्त सरयू के शीतल जल में स्नान कर भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. खासकर दोपहर के समय जब तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है, तब श्रद्धालु झरनों से बहते ठंडे जल में बैठकर गर्मी से निजात पा रहे हैं. दीपोत्सव के दौरान अपनी भव्यता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध राम की पैड़ी अब गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं के लिए राहत का बड़ा केंद्र बन गई है. यहां बने झरने, चौड़े घाट और स्वच्छ जल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी सरयू तट पर पहुंचकर जल स्नान का आनंद ले रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ा है, जिसके चलते लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं. वहीं अयोध्या आने वाले श्रद्धालु दर्शन पूजन के बाद राम की पैड़ी पहुंचकर कुछ समय विश्राम कर रहे हैं. सरयू के ठंडे जल और घाटों पर चल रही हवा से उन्हें काफी राहत मिल रही है.रामनगरी में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच राम की पैड़ी श्रद्धालुओं के लिए किसी वरदान की तरह साबित हो रही है. यही वजह है कि हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं और मां सरयू के पावन जल में स्नान कर आध्यात्मिक शांति के साथ गर्मी से भी राहत पा रहे हैं.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *