प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, STF ने धर दबोचा दिनेश-मुबीन को, शूटर्स फरार

0
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, STF ने धर दबोचा दिनेश-मुबीन को, शूटर्स फरार


Last Updated:

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि दिनेश यादव और संदीप सिंह के बीच जमीन के कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि संदीप सिंह की शिकायतों के चलते दिनेश यादव विभिन्न मुकदमों और प्रशासनिक कार्रवाई में उलझा हुआ था. इसी रंजिश के चलते संदीप सिंह की हत्या की साजिश रची गई.

Zoom

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश  की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बीते 27 मई को प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी, जिसका एसटीएफ ने खुलासा कर दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मूल रूप से अंबेडकर नगर निवासी और वर्तमान में काकोरी क्षेत्र में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला दिनेश कुमार यादव तथा उसका ड्राइवर मुबीन शामिल है. मुबीन भी अंबेडकर नगर का निवासी है.

संदीप और दिनेश के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि दिनेश यादव और संदीप सिंह के बीच जमीन के कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि संदीप सिंह की शिकायतों के चलते दिनेश यादव विभिन्न मुकदमों और प्रशासनिक कार्रवाई में उलझा हुआ था. इसी रंजिश के चलते संदीप सिंह की हत्या की साजिश रची गई. जांच के मुताबिक, मुबीन ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो शूटरों की व्यवस्था की थी. हत्या के लिए कथित तौर पर शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के लिए एक सेकेंड हैंड अपाचे बाइक खरीदी गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी.

शूटरों की तलाश में जुटी बीजेपी
एसटीएफ ने साजिशकर्ता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है. दिनेश यादव फिलहाल लखनऊ के काकोरी में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. संदीप सिंह के चलते दिनेश यादव मुकदमेबाजी और विवादों में उलझ गया था. संदीप सिंह अक्सर दिनेश यादव की पुलिस, शासन में शिकायत करता था. इसी के चलते संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश दिनेश और मुबीन ने रची. मुबीन ने भाड़े के दो शूटर्स को बुलाया था. संदीप की हत्या के लिए शूटर्स को 5 लाख रुपए दिए गए थे.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *