चित्रकूट से पहाड़ी, राजापुर सहित इन रुटों के लिए चलेगी चार नई ग्रामीण बस, जाने

0
चित्रकूट से पहाड़ी, राजापुर सहित इन रुटों के लिए चलेगी चार नई ग्रामीण बस, जाने


चित्रकूटः यूपी के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल चित्रकूट में अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है. जिले के दूरस्थ और पिछड़े गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए चार नई ग्रामीण बस सेवाओं का संचालन शुरू किया गया है. इन बसों के शुरू होने से हजारों ग्रामीणों को कम किराए में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.

आप को बता दे कि ये बसें उन क्षेत्रों तक भी पहुंचेंगी, जहां कभी डकैतों का आतंक हुआ करता था और परिवहन के पर्याप्त साधन नहीं थे, इन इलाकों के लोग जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर थे.लेकिन अब नई बस सेवा शुरू होने से अब ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए आसानी होगी.

चित्रकूट के इन क्षेत्रों के लिए चलेंगी बस

वही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा में अपनी बसे लगाने वाले वाले दीनू मिश्रा ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि पहली बस चित्रकूट, पहाड़ी, सेमरवार, गनीवा, प्रसिद्धपुर, राजापुर, कनकोटा बागर, भदेहदू बांगर, खोपाबागर, नैनी बागर और चिल्लीमल बागर होते हुए करीब 82 किलोमीटर का सफर तय करेगी. वहीं दूसरी बस चित्रकूट से मडैयन, रूकमा बुजुर्ग, ददरी माफी, खरोध, सरैया, मानिकपुर, बराह माफी, टिकरिया, जमुनिहाई, मनगवां और इटवा डुडैला तक संचालित की जाएगी.

जान लें किराया

उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि तीसरी बस चित्रकूट से पहाड़ी, कुचारम, चौरा, ममसी बुजुर्ग, गडौली, वीरधुमाई सुर्की और चिल्लीमल बागर मार्ग पर चलेगी, जबकि चौथी बस कोटाकदैला, बितासा रिवर, चुरेह-केसरूआ, मानिकपुर, सरैया, हनुआ, बराछी, बांधी और मऊ मुस्तकिल तक संचालित की जाएगी. इन मार्गों पर लंबे समय से नियमित सार्वजनिक परिवहन की मांग की जा रही थी.किराए की बात करें तो ग्रामीणों को यह सुविधा बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी,डीजल चालित बसों में प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 0.95 रुपये तथा सीएनजी चालित बसों में 0.89 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की दर से किराया निर्धारित किया गया है. इससे कम आय वाले ग्रामीण परिवार भी आसानी से यात्रा कर सकेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *