कानपुर के दिव्यांश ने JEE एग्जाम किया क्रैक, बताई सफलता की पूरी कहानी

0
कानपुर के दिव्यांश ने JEE एग्जाम किया क्रैक, बताई सफलता की पूरी कहानी


Last Updated:

Kanpur News: कहते हैं कि मन में हौसला हो तो एक ना एक दिन सफलता जरूर मिल जाती है. कुछ ऐसी ही कहानी है कानपुर के रहने वाले दिव्यांश कुमार गुप्ता की, जिन्होंने जेईई एडवांस्ड में अच्छे रैंक से सफलता हासिल की है.

कानपुर: आज देशभर में सबसे बड़े इंजीनियरिंग एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कानपुर महानगर में भी कई बच्चों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल की है. इस एग्जाम के बाद अब बच्चे अपनी आगे पढ़ाई के लिए देश के टॉप तकनीकी संस्थान में दाखिला पा सकेंगे. वहीं जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में कानपुर के दिव्यांश कुमार गुप्ता ने 1923वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. इस उपलब्धि के साथ वह शहर के टॉप परफॉर्मर्स में शामिल रहे. दिव्यांश का कहना है कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा और लगातार अभ्यास है.

टीचर्स के मार्गदर्शन और अभ्यास ने दिलाई सफलता
दिव्यांश ने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने अपने शिक्षकों की हर सलाह का पालन किया. क्लास में पढ़ाए गए विषयों के अलावा अतिरिक्त प्रश्नों का अभ्यास किया और हर टॉपिक को बार-बार दोहराया. उनका मानना है कि जितना ज्यादा अभ्यास होगा, परीक्षा में प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी सिर्फ पढ़कर संतुष्ट होने की कोशिश नहीं की. हर चैप्टर के अधिक से अधिक प्रश्न हल किए. इसी वजह से कॉन्सेप्ट मजबूत हुए और आत्मविश्वास बढ़ा.’

कमजोर विषयों पर ज्यादा मेहनत करें
जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह देते हुए दिव्यांश ने कहा कि समर्पण और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि जिन विषयों या टॉपिक्स पर पकड़ कमजोर हो, उनसे बचने के बजाय उन पर ज्यादा समय देना चाहिए. दिव्यांश ने बताया कि कमजोर विषयों के ज्यादा प्रश्न हल करने चाहिए. धीरे-धीरे वही विषय आपकी ताकत बन जाते हैं.

आईआईटी में कंप्यूटर साइंस पढ़ने की इच्छा
भविष्य की योजनाओं को लेकर दिव्यांश ने बताया कि उनकी इच्छा आईआईटी दिल्ली या आईआईटी बॉम्बे में प्रवेश लेने की है. हालांकि अंतिम निर्णय काउंसलिंग के बाद मिलेगा. वह कंप्यूटर साइंस या डाटा साइंस से पढ़ाई करना चाहते हैं और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

कानपुर के अन्य छात्रों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
जेईई एडवांस्ड 2026 में कानपुर के कई अन्य छात्रों ने भी सफलता हासिल की है. युवराज सिंह ने 6551वीं, अर्चित सिंह ने 7091वीं, आदि अग्रवाल ने 7788वीं, अलंकृत पटेल ने 7865वीं, अक्षर द्विवेदी ने 8509वीं और जे. अनिरुद्ध ने 8816वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की. सभी सफल छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से शहर का मान बढ़ाया है. विद्यार्थियों ने कानपुर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट से तैयारी की थी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *