IPL खत्म होते ही आ गया बिग क्रिकेट लीग, ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे मुकाबले, टिकट फ्री

0
IPL खत्म होते ही आ गया बिग क्रिकेट लीग, ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे मुकाबले, टिकट फ्री


Last Updated:

BCL 2nd Season Greater Noida : बिग क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया है. सभी मुकाबले दर्शकों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं. पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुकाबला देखने के लिए एक भी रुपये का टिकट नहीं खरीदना होगा. ग्रुप चरण के दौरान दो मैच रोज खेले जाएंगे. 12 जून को सेमीफाइनल और 13 जून को फाइनल मुकाबला होगा. इस लीग के संस्थापक आरपी सिंह ने लोकल 18 को बताया कि दूसरे सीजन में छह टीमें मैदान में उतर रही हैं. बिग क्रिकेट लीग ऐसा मंच है जो अमैच्योर और प्रोफेशनल क्रिकेट के बीच की दूरी को कम करता है.

ग्रेटर नोएडा. क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर रोमांच का दौर शुरू हो चुका है. दुनिया की पहली प्रोफेशनल-अमैच्योर (प्रो-एम) क्रिकेट लीग कही जाने वाली बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का दूसरा सीजन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया है. खास बात यह है कि क्रिकेट प्रशंसकों को इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी रुपये का टिकट नहीं खरीदना होगा. सभी मुकाबले दर्शकों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं. लीग के संस्थापक और अध्यक्ष आरपी सिंह ने लोकल 18 को बताया कि क्रिकेट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. उनका कहना है कि परिवार, युवा खिलाड़ी, छात्र और खेल प्रेमी बिना किसी आर्थिक बोझ के स्टेडियम पहुंचकर लाइव क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे. बिग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में छह टीमें मैदान में उतर रही हैं. इनमें नॉर्दर्न चैलेंजर्स, मुंबई मरीन्स, एमपी टाइगर्स, यूपी ब्रिज स्टार्स, सदर्न स्पार्टन्स और गुजरात डायमंड्स शामिल हैं. आगामी दिनों में इन टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. ग्रुप चरण के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 12 जून को सेमीफाइनल और 13 जून को फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा.

मकसद क्या है

आरपी सिंह के मुताबिक, बिग क्रिकेट लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि ऐसा मंच है जो अमैच्योर और प्रोफेशनल क्रिकेट के बीच की दूरी को कम करता है. उनके अनुसार पहले सीजन में खिलाड़ियों और दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने लीग को और मजबूत बनाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरा सीजन युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का और बड़ा अवसर साबित होगा. लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रतिभा केवल पारंपरिक क्रिकेट ढांचे तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को अवसर देना है जो अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर बड़े मंच तक पहुंचना चाहते हैं. उनके अनुसार इस सीजन में भी कई ऐसे खिलाड़ी सामने आ सकते हैं जो भविष्य में क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाएंगे.

क्यों दूसरी लीग से अलग
पुनीत ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रो-एम प्रारूप माना जाता है. इसी कारण यह लीग अन्य प्रतियोगिताओं से अलग नजर आती है. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और लीग एंबेसडर असगर अफगान ने कहा कि इस प्रारूप से युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका मिलता है. इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उन्हें खेल की बारीकियां सीखने का भी अवसर मिलता है. बिग क्रिकेट के फाउंडर और सीइओ अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि बताया कि इस सीजन में भी कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और उभरते हुए खिलाड़ी एक ही टीम में खेलते नजर आएंगे. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का मिश्रण मुकाबलों को और अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाता है. युवा खिलाड़ियों को जहां अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलता है, दर्शकों को भी टॉप क्लास का क्रिकेट देखने को मिलता है. आयोजकों ने दर्शकों के लिए शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर एक से प्रवेश की व्यवस्था की है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *