भीषण गर्मी के बीच वन्य जीवों के बीच करनी है जंगल सफारी, यूपी का दुधवा नेशनल पार्क है बेस्ट

0
भीषण गर्मी के बीच वन्य जीवों के बीच करनी है जंगल सफारी, यूपी का दुधवा नेशनल पार्क है बेस्ट


Last Updated:

लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क गर्मी के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुधवा के घने जंगलों का रुख कर रहे हैं. यहां की हरियाली, ठंडी हवा, जंगल सफारी और दुर्लभ वन्यजीव पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं. गर्मी के मौसम में जहां शहरों का तापमान लोगों को परेशान कर देता है. वहीं दुधवा नेशनल पार्क का प्राकृतिक वातावरण लोगों को सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराता है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क गर्मी के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुधवा के घने जंगलों का रुख कर रहे हैं. यहां की हरियाली, ठंडी हवा, जंगल सफारी और दुर्लभ वन्यजीव पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं. गर्मी के मौसम में जहां शहरों का तापमान लोगों को परेशान कर देता है. वहीं दुधवा नेशनल पार्क का प्राकृतिक वातावरण लोगों को सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराता है.

नेपाल सीमा से सटे तराई क्षेत्र में फैला दुधवा नेशनल पार्क देश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाता है. यह पार्क जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है. गर्मियों के मौसम में यहां आने वाले पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेते हुए बाघ, हिरण, हाथी, गैंडा, बारहसिंगा समेत कई दुर्लभ जीवों को बेहद करीब से देखते हैं.

दुधवा नेशनल पार्क करीब 490 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है यह दुधवा टाइगर रिजर्व का हिस्सा है. जिसमें किशनपुर वन्यजीव विहार और कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार भी शामिल हैं. यहां के घने साल के जंगल, घास के विशाल मैदान, दलदली क्षेत्र और शांत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. गर्मी के मौसम में सुबह और शाम के समय जंगल का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. सूर्योदय के समय जंगल में पक्षियों की चहचहाहट और ठंडी हवा पर्यटकों को अलग ही अनुभव कराती है वहीं शाम के समय जंगल के रास्तों पर घूमते वन्यजीव लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वही देश-विदेश से सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने के लिए दुधवा नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं. दुधवा नेशनल पार्क बाघों की चहलकदमी करने के लिए जाना जाता है. गर्मी का मौसम वन्यजीवों को देखने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि तेज गर्मी में जानवर पानी की तलाश में जलाशयों और खुले क्षेत्रों में अधिक दिखाई देते हैं. ऐसे में सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ, हिरण, जंगली हाथी, नीलगाय, बारहसिंगा और अन्य वन्यजीवों को देखने का अधिक अवसर मिलता है.

 वन विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए जिप्सी के माध्यम से जंगल सफारी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. सुबह और शाम दोनों समय सफारी कराई जाती है, जिसमें पर्यटक जंगल के अंदर जाकर प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को बेहद करीब से देख सकते हैं. सफारी के दौरान कई बार पर्यटकों को बाघ सड़क पार करते हुए दिखाई दे जाते हैं, जिससे उनका रोमांच और बढ़ जाता है. इसके अलावा हाथियों के झुंड, चीतल, सांभर, जंगली सूअर और रंग-बिरंगे पक्षी भी जंगल की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं.

दुधवा नेशनल पार्क केवल वन्यजीवों के लिए ही नहीं बल्कि पक्षियों के लिए भी बेहद खास माना जाता है. यहां करीब 450 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं, गर्मी के मौसम में भी कई दुर्लभ पक्षी यहां दिखाई देते हैं. मोर, हॉर्नबिल, कठफोड़वा, उल्लू, सारस, बाज और जलपक्षियों की विभिन्न प्रजातियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. पक्षी प्रेमी सुबह के समय दूरबीन और कैमरे लेकर जंगल में पहुंचते हैं और खूबसूरत पक्षियों की तस्वीरें कैद करते हैं.

गर्मी की छुट्टियों में दुधवा नेशनल पार्क परिवार के साथ घूमने के लिए भी शानदार स्थान माना जाता है. यहां बच्चे प्रकृति और वन्यजीवों के बारे में नई जानकारी प्राप्त सकते हैं.जंगल सफारी बच्चों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव साबित होती है परिवार के साथ यहां बिताया गया समय लोगों को यादगार अनुभव देता है. शहरों की भीड़भाड़ और प्रदूषण से दूर दुधवा का वातावरण लोगों को प्राकृतिक जीवन का एहसास कराता है.

अगर आप भी दुधवा के जंगलों में वन्यजीवों का दीदार करना चाहते हैं तो आप 15 जून तक आ सकते हैं क्योंकि उसके बाद दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है. फिर आप वन्य जीवन का दीदार नहीं कर पाएंगे. दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए नवंबर के महीने में खोल दिया जाता है और फिर जून के महीने में बंद कर दिया जाता है. ऐसे में आप लखनऊ और दिल्ली से सीधे दुधवा नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *