मुरादाबाद के 5 सबसे सस्ते और स्वादिष्ट ढाबे, जहां कम कीमत में मिलता है खाना

0
मुरादाबाद के 5 सबसे सस्ते और स्वादिष्ट ढाबे, जहां कम कीमत में मिलता है खाना


Last Updated:

मुरादाबाद में यदि आप भी सस्ते और अच्छे ढाबे ढूंढ रहे हैं तो 5 ऐसे ढावे है. जो शहर के मशहूर ढावे है. इन ढाबों में खाना बिल्कुल बेहतरीन होटल की तरह मिलता है. इसके साथ ही इन ढाबो पर मिलने वाला खाना बहुत स्वादिष्ट होता है.

मुरादाबाद में पांच ऐसे ढाबे हैं जो बहुत सस्ते खाने के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर बहुत स्वादिष्ट और सस्ता खाना मिलता है. राजेश भोजनालय,जैन भोजनालय,सरदार जी का ढाबा,मान फैमिली ढाबा,प्रेम ढाबा शामिल है यह ऐसे एक ढावे हैं जहां होटल जैसा खाना मिलता है और बहुत ही सस्ती दरों पर खाना मिलता है. स्वाद में भी लाजवाब होता है. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे हैं जो होटल छोड़ इन ढाबों पर खाना खाना पसंद करते हैं।

राजेश भोजनालय, मुरादाबाद एक बहुत प्रसिद्ध शुद्ध शाकाहारी भोजनालय है जो अपने देसी स्वाद, किफायती दामों और साफ सुथरी सर्विस के लिए जाना जाता है. मुरादाबाद के स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्री भी यहां खाना खाने जरूर रुकते है. यह भोजनालय विकास मंजिल, जीएमडी रोड बुध बाजार में स्थित है. बुध बाजार मुरादाबाद का पुराना और व्यस्त इलाका है. रेलवे स्टेशन से सिर्फ 10-15 मिनट की दूरी पर होने और मुख्य बाजार के बीच में होने की वजह से यहां पहुंचना बेहद आसान है. दुकान रोजाना सुबह 9 बजे खुल जाती है और शाम 4 बजे तक चलती है.

यहां खाने का स्वाद बिल्कुल घर जैसा देसी और मसालेदार होता है. चूर-चूर नान एकदम करारा और मक्खन से लथपथ होता है. छोले भटूरे चटपटे मसाले में बने होते हैं और भटूरे फूले हुए व नरम होते है.कचौड़ी सुबह-सुबह कढ़ाई से निकलकर गरम-गरम परोसी जाती है. थाली की हर सब्जी ताजी होती है और मसाले संतुलित होते हैं.पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी और किचन में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है. 2. 40 से 60 रुपये में भरपेट और स्वादिष्ट खाना मिल जाता है जो स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट है.बुध बाजार की 20 साल से ज्यादा पुरानी और भरोसेमंद दुकान है. लोकल लोगों के बीच बहुत पॉपुलर होने की वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां हमेशा भीड़ रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुरादाबाद का जैन भोजनालय एक शुद्ध शाकाहारी और सात्विक भोजनालय है. जो खासतौर पर जैन धर्म के नियमों का पालन करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. यह सस्ते दाम में घर जैसा खाना परोसने के लिए जाना जाता है. यह बुध बाजार स्टेशन रोड में स्थित है. इम्पीरियल सिनेमा के पास होने से इसे ढूंढना आसान है.भोजनालय सुबह 9 बजे खुल जाता है और देर रात तक चलता है.इसके साथ ही यहां प्याज, लहसुन और जड़ वाली सब्जियों के बिना सात्विक भोजन तैयार किया जाता है.

मेन्यू में जैन थाली सबसे लोकप्रिय है. जिसमें रोटी, चावल, दाल, मौसमी सब्जी, पापड़ और अचार शामिल होता है. इसके अलावा जैन दाल बाटी, जैन मलाई चाप, जैन बिरयानी, पनीर बटर मसाला, आलू गोभी, मिक्स वेज और तंदूरी रोटी भी मिलती है. हर दिन बदलने वाला मेन्यू सीजनल सब्जियों पर आधारित होता है.खाने का स्वाद बिल्कुल पारंपरिक और शुद्ध होता है. मसाले संतुलित होते हैं और तेल कम इस्तेमाल किया जाता है. दाल मखनी, शाही पनीर और जैन बिरयानी का स्वाद खास पसंद किया जाता है. बिना प्याज लहसुन का 100 प्रतिशत जैन खाना मिलता है. 150 से 400 रुपये में भरपेट थाली मिल जाती है. इसके अलावा साफ सफाई और शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है.

मुरादाबाद का सरदार जी का ढाबा एक प्रसिद्ध 24 घंटे खुला रहने वाला नॉर्थ इंडियन ढाबा है. जो अपने देसी स्वाद और बड़ी सर्विंग के लिए जाना जाता है. यह 36 साल पुराना भरोसेमंद ढाबा है. यह ढाबा दिल्ली रोड पाकबड़ा मुरादाबाद पर स्थित है. हाईवे पर होने से यात्रियों और ट्रक ड्राइवरों के लिए बहुत सुविधाजनक है.यहां वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का नॉर्थ इंडियन खाना मिलता है. मेन्यू में दाल मखनी, बटर चिकन, शाही पनीर, मिक्स वेज, तंदूरी रोटी, नान, बिरयानी, कबाब, मैगी, पकोड़े और चाय-नाश्ता शामिल है. दो लोगों का खाना लगभग 200 से 1000 रुपये में हो जाता है. खाने का स्वाद एकदम ढाबा स्टाइल मसालेदार और चटपटा है.दाल मखनी मक्खन से भरपूर, पकोड़े करारे और चटनी गरम-गरम परोसी जाती है.

मुरादाबाद का मान फैमिली ढाबा एक लोकप्रिय मल्टी-कुकीज फैमिली ढाबा है. जो खासतौर पर इंडियन और मुगलई खाने के लिए जाना जाता है. यह ढाबा अपने पारिवारिक माहौल और गर्मजोशी भरी सेवा के लिए फेमस है.यह नियर मुंढापांडे एयरपोर्ट, एनएच 24, रामपुर रोड, मुरादाबाद पर स्थित है. हाईवे पर होने से यात्रियों के लिए पहुंचना बहुत आसान है. ढाबा सुबह 7 बजे से रात 11:58 बजे तक खुला रहता है. यहां वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजन मिलते हैं. मुगलई, नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और फास्ट फूड उपलब्ध है. बटर चिकन, मटन कोरमा, बिरयानी, कबाब, शाही पनीर, दाल मखनी, तंदूरी रोटी और नान खास पसंद किए जाते हैं. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों समय खाना मिलता है.

मुरादाबाद का प्रेम ढाबा एक मशहूर और किफायती पंजाबी ढाबा है जो अपने देसी स्वाद और घर जैसी सर्विस के लिए जाना जाता है. यह ढाबा परंपरा और आधुनिकता का मेल है.यह दिल्ली रोड, बुद्धि विहार, मुरादाबाद में कुंदन पेट्रोल पंप के सामने स्थित है. शहर के बीच में होने से लोकल और यात्रियों दोनों के लिए आना आसान है. ढाबा सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है. यहां शुद्ध पंजाबी खाना परोसा जाता है. मेन्यू में दाल मखनी, बटर चिकन, पनीर टिक्का, छोले भटूरे, अमृतसरी कुलचा, पालक पनीर, वेज बिरयानी, मिक्स वेज प्लैटर और थाली मिलती है. दो लोगों का खाना लगभग 200 रुपये में हो जाता है.खाने का स्वाद एकदम लाजवाब और असली ढाबा स्टाइल है. दाल मखनी क्रीमी और बटर चिकन रिच ग्रेवी वाला होता है. थाली में रोटी, चावल, दाल, सब्जी और मिठाई मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *