यूपी में फ्री में बन रहे आयुष्मान कार्ड, घर बैठे कैसे बनाएं? जानें सारा प्रोसेस

0
यूपी में फ्री में बन रहे आयुष्मान कार्ड, घर बैठे कैसे बनाएं? जानें सारा प्रोसेस


Last Updated:

Ayushman Card: उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है. सरकार की इस योजना के तहत पात्र लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. अच्छी बात यह है कि अब आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है और कई लोग इसे घर बैठे भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

Zoom

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार अब लोगों के लिए एक अच्छी खबर लाई है. अगर अभी तक आपने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब फ्री में ये कार्ड बनाए जा रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध है. अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलेगा? कैसे ये कार्ड बनता है? कब तक इसे बनवाया जा सकता है? इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं? अगर ये सारी जानकारी चाहिए तो पढ़ लीजिए न्यूज 18 की ये खबर.

गांव-गांव लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर
राज्य सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनवाने के अभियान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में पात्र लोगों की पहचान कर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से जोड़ा जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहने दिया जाए.

क्या है आयुष्मान भारत योजना ?
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना है. इसके तहत सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है. योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत देना है.

पहले क्या करें?
सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि आपका नाम आयुष्मान योजना की पात्रता सूची में है या नहीं. पात्र होने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सरकारी अस्पताल या आयुष्मान केंद्र पर जाकर कार्ड बनवाया जा सकता है.

कब तक कार्ड बनवा सकते?
उत्तर प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है. राज्य के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य शिविर या कैंप में जाकर आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.

इस बार क्या अलग?
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध है. ऐसे बुजुर्ग अपने नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में जाकर जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ कार्ड बनवा सकते हैं. इससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी.

जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड (पहचान और सत्यापन के लिए)
  2. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक हो तो बेहतर)
  3. राशन कार्ड (यदि परिवार की पात्रता इससे जुड़ी हो)
  4. परिवार पहचान पत्र / फैमिली आईडी (कुछ राज्यों में)
  5. निवास प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो (कुछ केंद्र मांग सकते हैं)

घर बैठे कैसे बनाएं कार्ड?

  • सबसे पहले गूगल पर सरकारी CSC सर्च करें
  • इसके बाद इस वेबसाइट पर क्लिक करें
  • फिर सरकारी काम पर क्लिक करेंगे
  • इस पेज पर नीचे जाने पर आपको आयुष्मान कार्ड का विकल्प दिखेग
  • उस पर क्लिक करने के बाद आपको लिखा दिखेगा आयुष्मान कार्ड बनाएं
  • इस पर क्लिक करते ही नया एक पेज खुलेगा
  • उसमें पहले Beneficiary चुने, उसके बाद कैप्चा लिखें
  • मोबाइल नंबर डालें, ओटीपी आएगा और ओटीपी डालकर सबमिट कर दें
  • उसके बाद एक पेज खुलेगा
  • उसमें स्कीम में PMJAY डालें
  • इसके बाद राज्य में UTTAR PRADESH डालें
  • उसके बाद सब स्कीम में PMJAY चुन लेंगे
  • उसके बाद अपना आधार कार्ड या राशन कार्ड का नंबर डाल देंगे
  • जिला चुन लेंगे और कैप्चा डाल देंगे
  • उसे सबमिट करते ही एक पेज खुलेगा. उसमें आपकी फैमिली की डिटेल आ जाएगी
  • फैमिली के कौन कौन से सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन गया है

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *