शंकर चौराहा से लेकर राजघाट तक, संभल की ये 5 मार्केट हैं शॉपिंग का असली हब
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शॉपिंग के लिए कई लोकप्रिय और बिजी बाजार हैं, जहां स्थानीय लोगों से लेकर आसपास के गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं. शंकर चौराहा मार्केट को शहर का सबसे बड़ा और पुराना बाजार माना जाता है, जबकि नखास चौराहा वीकली मार्केट, आवास विकास चौराहा, गांधी पार्क के पीछे वेंडिंग जोन और राजघाट गंगा घाट गुनौर भी प्रमुख शॉपिंग स्पॉट हैं. इन बाजारों में कपड़े, जूते, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर खाने-पीने तक हर तरह का सामान किफायती दामों पर आसानी से मिल जाता है.
यूपी के संभल जनपद में यदि आप शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो पांच ऐसी मार्केट है जो बेस्ट मार्केट कही जाती हैं जिसमें शंकर चौराहे की मार्केट शामिल है. तो वहीं दूसरी नखास चौराहा वीकली मार्केट है. इसके साथ ही तीसरी आवास विकास चौराहा मार्केट है. चौथी गांधी पार्क के पीछे वेंडिंग जॉन चंदौसी की मार्केट है. इसके अलावा पांचवी राजघाट गंगा घाट गुनौर की मार्केट है. यह मार्केट शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट कही जाती है.

शंकर चौराहा संभल शहर की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे व्यस्त मार्केट है. इसे संभल का दिल भी कहा जाता है. सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक यहां ग्राहकों की भीड़ और दुकानदारों की आवाजाही लगी रहती है. यहां कपड़े की दुकानों की भरमार है.लेडीज सूट, साड़ी, लहंगा, जींस-टीशर्ट, बच्चों के कपड़े सब वैरायटी मिलती है. जूते-चप्पल, बैग, कॉस्मेटिक, ज्वेलरी, जनरल स्टोर, मेडिकल स्टोर, किराना, बर्तन, गिफ्ट आइटम और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी एक ही जगह मिल जाता है. शादी-ब्याह का पूरा सामान लेने के लिए मुरादाबाद, चंदौसी और आसपास के 50 से ज्यादा गांवों के लोग यहीं आते हैं.

शंकर चौराहे की सबसे बड़ी खूबी है कि घर का छोटा-बड़ा हर सामान यहीं मिल जाता है. मार्केट के बीचों-बीच गोलगप्पे, चाट, समोसे, मिठाई और जूस के ठेले लगे रहते हैं. त्योहारों पर दीवाली, ईद, होली की स्पेशल रौनक देखने को मिलती है. यहां होलसेल और रिटेल दोनों रेट पर माल मिलता है. इसलिए रेट काफी किफायती हैं. 100-200 रुपये में टी-शर्ट, लोअर, चप्पल और 500-700 में अच्छे सूट मिल जाते हैं. त्योहार और शादी के सीजन में तो पैर रखने की जगह नहीं होती. दुकानदार खास छूट भी देते हैं. पार्किंग की थोड़ी दिक्कत है. लेकिन सामान की वैरायटी और सस्ते दाम के लिए लोग दूर-दूर से आते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चंदौसी का आवास विकास चौराहा संभल जिले का सबसे व्यस्त और चर्चित इलाका है. यह चौराहा खासकर खाने-पीने और अड्डेबाजी के लिए पूरे जिले में मशहूर है. यहां का दिल्ली जूस कॉर्नर और मनोहर चाय की दुकान की पहचान दूर-दूर तक है. सुबह 6 बजे से देर रात तक ताजा जूस, कुल्हड़ वाली चाय, समोसे, ब्रेड पकोड़ा, मैगी, बर्गर और चाइनीज फूड के ठेले लगे रहते हैं. इसके अलावा मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर, कपड़े की दुकानें, मोबाइल शॉप, सब्जी के ठेले और ऑटो स्टैंड भी यहीं हैं.

चौराहे की रौनक ही इसकी पहचान है. कॉलेज से लौटते छात्र, ऑफिस वाले और आसपास के गांवों के लोग शाम को यहां जरूर रुकते हैं. दुकानों के नाम और मालिक को लेकर विवादों में भी रहा है. लेकिन भीड़ आज भी वैसी ही है.रेट एकदम जेब के हिसाब से हैं. 10 रुपये में चाय, 20 में समोसे और 50 रुपये में पेट भर नाश्ता हो जाता है. सस्ता, टेस्टी और 24 घंटे चलने वाली चहल-पहल इसे संभल का सबसे जिंदा बाजार बनाती है.

चंदौसी के गांधी पार्क के पीछे स्थित वाइंडिंग जोन मार्केट करीब 25-30 साल पुरानी है. यह इलाका खासकर इलेक्ट्रिकल और हार्डवेयर के लिए मशहूर है. यहां मोटर वाइंडिंग, पंखे-कूलर रिपेयर, इलेक्ट्रिक मोटर, पाइप, तार, स्विच, पंप और हार्डवेयर का पूरा सामान मिलता है. किसानों और कारीगरों के लिए यह वन-स्टॉप मार्केट है.सबसे बड़ी खूबी यहां के एक्सपर्ट कारीगर है. पुरानी से पुरानी मोटर और मशीनें भी सस्ते में रिपेयर हो जाती हैं. काम फटाफट और गारंटी के साथ होता है. रेट काफी वाजिब हैं. नई खरीदने से आधी कीमत में रिपेयर हो जाता है. इसलिए आसपास के गांव-कस्बों से लोग यहीं आते हैं.

राजघाट गंगा घाट, गुन्नौर का मुख्य बाजार धार्मिक और ग्रामीण जरूरतों का केंद्र है. यह गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के गांवों की लाइफलाइन है.यहां पूजा-पाठ का सामान, फूल-माला, प्रसाद, हवन सामग्री, देसी किराना, कपड़े, बर्तन और खाने-पीने के ठेले मिलते हैं. मेले-त्योहार पर खिलौने, चूड़ी, मनिहारी और झूले भी लगते हैं.गंगा किनारे होने से इसकी रौनक अलग है. कार्तिक पूर्णिमा और गंगा दशहरा पर लाखों लोग आते हैं. तब ये बाजार मेले में बदल जाता है. रेट बेहद सस्ते और गांव के हिसाब के हैं. 10-20 रुपये में पूजा की थाली और 50-100 में कपड़े मिल जाते हैं. धार्मिक माहौल और सादगी इसकी पहचान है.

सिटीमार्ट संभल शहर की एक मॉडर्न सुपरमार्केट है. यह किराना और घरेलू सामान के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है. यहां पैक्ड किराना, दाल-चावल, मसाले, बिस्किट-नमकीन, कोल्ड ड्रिंक, डेयरी प्रोडक्ट, पर्सनल केयर, कॉस्मेटिक, हाउसहोल्ड क्लीनर, स्टेशनरी और फ्रोजन फूड मिलता है. सब्जी-फल का सेक्शन भी है. एसी वाली साफ-सुथरी शॉप, ट्रॉली सिस्टम, बारकोड बिलिंग और सेल्फ-सर्विस इसकी पहचान है. ब्रांडेड सामान एक छत के नीचे मिल जाता है. भीड़ कम और पार्किंग की सुविधा भी है. MRP पर सामान मिलता है. लेकिन त्योहारों पर 5-15% तक का डिस्काउंट और कॉम्बो ऑफर चलते हैं. क्वालिटी पक्की और एक्सपायरी की टेंशन नहीं है मिडिल क्लास फैमिली के लिए भरोसेमंद जगह है.