CCTV बंद कर खोले जाते हैं दानपात्र… राम मंदिर दान चोरी के बाद मथुरा मंदिर को लेकर फलहारी महाराज का बड़ा दावा
Last Updated:
मथुरा : श्रीराम मंदिर के चढ़ावे के चोरी होने वाले मामले की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है. उससे पहले अब मथुरा के मंदिर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने दावा किया है कि जब मंदिर की गुल्लकें खुलती हैं तो उस समय सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं. मंदिर प्रबंधन भक्तों द्वारा दिए गए दान को हड़प रहे हैं. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से एक पत्र लिख इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.