क्या सुभासपा करने जा रही सपा में विलय? अखिलेश बोले- जिनसे एडवांस लिया, इन्हें ढूंढ रहे

0
क्या सुभासपा करने जा रही सपा में विलय? अखिलेश बोले- जिनसे एडवांस लिया, इन्हें ढूंढ रहे


Last Updated:

UP Politics : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी टूटने वाली है. बंगाल और अब महाराष्ट्र में मची गहमागहमी के बीच उनका दावा सुर्खियों में आ गया. अब इस पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार सामने आया है. सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, ‘भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50, या फिर सिर्फ आश्वासन.’ इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि सपा बहुत मजबूत पार्टी है. यहां बहादुर लोग हैं. ओपी अखिलेश जुबानी जंग में असली ट्विस्ट सपा प्रवक्ता फकरुल हसन चांद लेकर आए. जानिए कैसे.

Zoom

अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में ओपी राजभर पर निशाना साधा है.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी टूटने वाली है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है.’ इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, ‘भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50, या फिर सिर्फ आश्वासन. इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूंढ रहे हैं.’

‘जो डर जाएगा, वो चला जाएगा’
इससे पहले समाजवादी पार्टी को तोड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा इसी तरह से काम करती है. इन्होंने कई दलों को तोड़ा. यहां उत्तर प्रदेश में भी MLA और MLC तोड़े गए. ये लोग लालच देते हैं. अगर बीजेपी से लड़ना है तो बहादुर लोगों की टीम होना चाहिए. बीजेपी के लोग खुद तैयारी कर रहे हैं पाला बदलने की. कई लोग जो उनके साथ हैं, वह वक्त आने पर पत्ते खोलते हैं. सपा बहुत मजबूत पार्टी है. यहां बहादुर लोग हैं. अखिलेश ने कहा कि जो डर जाएगा, वो चला जाएगा.

‘पिता जी बहुत तनाव में हैं’
उधर, सपा प्रवक्ता फकरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ा दावा किया. चांद ने लिखा, ‘सुभासपा के बड़े नेता सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले हैं और अपनी पार्टी को सपा में विलय करने की बात कही है. ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर कल रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनके आवास पर मिले और सुभासपा के समाजवादी पार्टी मे विलय कर पिछड़ों की राजनीति को बचाने का निवेदन किया. अरुण राजभर बोले कि पिताजी भाजपा के बहुत दबाव में है. उनकी कही लिखी किसी बात को गंभीरता से न लीजिएगा. वो बहुत तनाव में हैं. आपसे मिलने को व्याकुल भी हैं. भाजपा ब्लैकमेल कर रही है.’

और क्या बोले थे ओपी
ओपी राजभर ने कहा था कि खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है. कि महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *