केशव प्रसाद मौर्य बोले- 25-26 सपा सांसद मेरे संपर्क में, अखिलेश ने दिया जवाब
Last Updated:
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा के 25 से 26 सांसद है जो हमारे संपर्क में है और टूटने को तैयार है साथ ही भाजपा ज्वॉइन करना चाहते हैं. जिसका अब जवाब अखिलेश यादव ने दिया है.
केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव की तस्वीर.
लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा के 25 से 26 सांसद है जो हमारे संपर्क में है और टूटने को तैयार है साथ ही भाजपा ज्वॉइन करना चाहते हैं, मगर हम अभी उन्हें ले नहीं रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि TMC से बुरा हाल होगा सपा का यूपी के अंदर. वहीं अखिलेश यादव भी पीछे नहीं रहे उन्होंने तुरंत केशव प्रसाद मौर्य को जवाब देते हुए कहा कि जो डर जाएगा वो दल छोड़कर चला जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी से मुकाबले के लिए बहादुर टीम तैयार है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें