Summer Special Train: आगरा होकर चलेंगी दादर और वलसाड ट्रेनें, शेड्यूल जारी

0
Summer Special Train: आगरा होकर चलेंगी दादर और वलसाड ट्रेनें, शेड्यूल जारी


Summer Special Trains: उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. गर्मियों की छुट्टियों में अब ट्रेन के माध्यम से आना-जाना काफी आसान होने जा रहा है. दरअसल, रेलवे ने सूबेदारगंज से दादर (मुंबई) और सूबेदारगंज से वलसाड के लिए साप्ताहिक सेवाएं शामिल की हैं, जो कि आगरा होते हुए आवागमन करेंगी. बता दें कि गाड़ी संख्या 04175 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार को आगामी 23 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक चार फेरे लगाएगी. इसके अतिरिक्त वापसी में गाड़ी संख्या 04176 दादर से प्रत्येक मंगलवार को 25 मई 2026 से नौ जुलाई 2026 तक तीन फेरे लगाएगी.

इन दोनों ही ट्रेनों का ठहराव आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर होगा. जल्द ही रेलवे द्वारा दोनों ट्रेनों का निर्धारित समय और प्लेटफॉर्म घोषित कर दिया जाएगा. कहा जा सकता है कि इस रूट पर ट्रेन चलने से मुंबई से आगरा और आगरा से इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा.

समर स्पेशल ट्रेनों में मिलेंगे 19 कोच, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आगरा के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने मौखिक तौर पर बताया कि इन दोनों ही ट्रेनों का संचालन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के तहत शुरू किया जा रहा है. यह निर्णय ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए लिया गया है. अब आसानी से यात्री इस रूट पर ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इससे आगरा आने और आगरा से जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधाएं प्राप्त होंगी. इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे. रेलवे की इस सौगात से यात्रियों को शहरों के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर व सांस्कृतिक विरासत स्थलों तक पहुंचने में काफी अधिक मदद मिलेगी. गर्मियों में अधिकतर लोग इधर-उधर घूमने का प्लान करते हैं, ऐसे में उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है.

आगामी 23 जून से शुरू हो जाएगा ट्रेनों का संचालन
आगरा रेल प्रबंधन के अधिकारियों ने मौखिक तौर पर बताया कि गाड़ी संख्या 04175 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार को 23 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक चार फेरों में शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि वापसी में गाड़ी संख्या 04176 दादर से प्रत्येक मंगलवार को 25 मई 2026 से नौ जुलाई 2026 तक तीन फेरों में चलेगी. इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 04177 सूबेदारगंज से वलसाड के लिए प्रत्येक मंगलवार को 16 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक पांच फेरे लगाएगी. वहीं गाड़ी संख्या 04178 वलसाड से प्रत्येक बुधवार को 17 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक पांच फेरों में चलाई जाएगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत
नई ट्रेनों के शुरू होने से आगरा ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को इससे फायदा होगा. ये ट्रेनें मुख्य रूप से ‘सूबेदारगंज-दादर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन’ के रूप में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा कैंट, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेंगी. वहीं दूसरी ओर, ‘सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन’ फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और सूरत स्टेशनों पर ठहराव लेगी, जहाँ से आसानी से यात्री अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *