शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को क्लीन चिट मिलने का दावा

0
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को क्लीन चिट मिलने का दावा


Last Updated:

प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े चर्चित हमले के मामले में उन्हें क्लीन चिट मिलने का दावा किया गया है. हालांकि, जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच जांच में मामला फर्जी पाया गया है या फिर इस पर अभी अंतिम फैसला बाकी है?

Zoom

आशुतोष ब्रह्मचारी और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक चर्चित मामले में क्लीन चिट मिलने का दावा किया गया है. यह जानकारी उनके मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है.

दरअसल, आशुतोष ब्रह्मचारी ने जीआरपी थाना प्रयागराज में एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि 8 मार्च 2026 को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज आते समय उन पर हमला कराया गया. आशुतोष का कहना था कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इसके पीछे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों का हाथ था.

आरोप के अनुसार, सिराथू स्टेशन के पास एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की थी. घटना के बाद प्रयागराज पहुंचने पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. मामले में मेडिकल जांच भी कराई गई थी और पुलिस ने आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ यात्रा कर रहे उनके शिष्य सुधांशु सोम का भी बयान दर्ज किया था.

अब शंकराचार्य पक्ष का दावा है कि पुलिस जांच और विवेचना के दौरान यह मामला फर्जी पाया गया, जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को क्लीन चिट दे दी गई है. हालांकि, इस मामले में जीआरपी प्रयागराज के एसपी प्रशांत वर्मा ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है. उन्होंने न तो मामले को फर्जी पाए जाने की पुष्टि की है और न ही फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने की. ऐसे में शंकराचार्य पक्ष के दावे और पुलिस के रुख के बीच स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *