मिर्जापुर को मिलेगी रेलवे की नई रफ्तार! दिल्ली-हावड़ा रूट के लिए नई लाइनें
Last Updated:
Mirzapur News: दिल्ली-हावड़ा रूट पर सबसे ज्यादा व्यस्ततम रेलवे ट्रैक मुगलसराय से प्रयागराज स्टेशन के बीच में है. ट्रेनों की सबसे ज्यादा देरी दो स्टेशनों के बीच में होती है. प्रयागराज छिवकी से मुम्बई वाले रूट के लिए ट्रेन यहीं से गुजरती है. रेलवे की ओर से करीब 160 किलोमीटर लंबी तीसरी लेन बिछाई जा रही है.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर तेजी के साथ काम कर रहा है. रेलवे की ओर से दिल्ली-हावड़ा रूट पर मुगलसराय से प्रयागराज के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण का काम तेजी के साथ किया जा रहा है. वहीं, चुनार जंक्शन से चोपन तक दूसरी रेलवे लाइन का निर्माण भी लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है.
रेलवे की ओर से कनेक्टिविटी और माल ढुलाई को तेज करने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में रेलवे लाइन के नवीनीकरण के बाद तीसरी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. इसके साथ ही मानव रहित रेलवे फाटकों पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि सड़क और रेल दोनों की कनेक्टिविटी को तेज किया जा सके.
बिछाई जा रही 160 किलोमीटर लंबी तीसरी लेन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर सबसे ज्यादा व्यस्ततम रेलवे ट्रैक मुगलसराय से प्रयागराज स्टेशन के बीच में है. ट्रेनों की सबसे ज्यादा देरी दो स्टेशनों के बीच में होती है. प्रयागराज छिवकी से मुम्बई वाले रूट के लिए ट्रेन यहीं से गुजरती है. रेलवे की ओर से करीब 160 किलोमीटर लंबी तीसरी लेन बिछाई जा रही है. करीब 2641 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है. रेलवे रूट पर कई ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है, इसमें मिर्जापुर जिले के बरौधा में शहर को जोड़ने वाले ब्रिज का काम तेजी के साथ हो रहा है. रेलवे की तीसरी लाइन को लेकर भी काम रफ्तार पकड़ हुआ है. 160 किलोमीटर की रेल रूट पर करीब 8 से ज्यादा पुल बनाए जाने हैं. इनमें कुछ नदी पर तो कुछ सड़कों पर कनेक्टिविटी तेज करने के लिए बनाए जाएंगे.
1533 करोड़ से बनी दूसरी लेन
चुनार चोपन रेलवे रूट के दूसरी लेन को लेकर भी काम किया जा रहा है. 1533 करोड़ रुपए की लागत से 150 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. नई रेल पटरी के लिए तेजी के साथ काम किया जा रहा है. इनमें कुछ मानव रहित क्रासिंग पर स्टेशन पर अब ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं. लूसा में रेलवे की ओर से फाटक संख्या 19 पर ओवरब्रिज बनवाया जा रहा है. स्टील गार्डर के माध्यम से स्कूल का निर्माण किया जा रहा है. यह 585 मीटर लंबा है. 36 मीटर भाग रेलवे लाइन के ऊपर आता है. ट्रेनों की मदद से यहां पर स्टील गार्डर को रख लिया गया है. जल्दी रूट का आवागम शुरू कराया जाएगा.
तेज हो जाएगी कनेक्टिविटी
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रूट के तीसरी लाइन का काम और चुनार चोपन के दूसरी लाइन का तेजी के साथ काम किया जा रहा है. आने वाले दिनों में कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी. इसके साथ ही रेलवे यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराएगी. कुछ सालों में काम को पूरा कर लिया जाएगा और यात्रियों की सुविधा के लिए यह उपलब्ध रहेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.