चंपत-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, नृपेंद्र मिश्रा होंगे CEO? राम मंदिर दान चोरी केस में एक्शन
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Live: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अयोध्या में राम मंदिर के दान से जुड़े कथित गबन की जांच के बीच अपना इस्तीफा दे दिया है. …और पढ़ें
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले मेंआठ आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर के दान चोरी मामले में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस्तीफे के दौर की भी शुरुआत हो चुकी है. एक तरफ जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. ट्रस्ट की तरफ से इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है. वहीं आरोपियों को लेकर भी लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच खबर मिल रही है कि ट्रस्ट को भंग किया जा सकता है और फिर नए सिरे से ट्रस्ट का गठन होगा. इसके अलावा सीईओ की भी नियुक्ति हो सकती है. बताया जा रहा है कि नृपेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त किया जा सकता है. जुलाई के महीने में ट्रस्ट को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है.
Ram Mandir Daan Chori Live: दान चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा
राम मंदिर गबन मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर न्यूज18 इंडिया की टीम पहुंची. इस दौरान कई बड़े खुलासे हुए. आरोपी अनुकल्प मिश्रा का गांव अयोध्या के बसावा गांव में है. उसके दादा राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बात की. दादा के मुताबिक अनुकल्प 10वीं पास कर ग्रेजुएशन कर रहा था. भागवत करवाई थी 30 अप्रैल को, तब मुलाकात हुई थी अनुकल्प से मेरी. मुझे नहीं पता वो मंदिर में जॉब करता था. उसने कभी बताया नहीं. अनुकल्प के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं. कौशलपुरी में रहता है अनुकल्प. ये घर मेरा है, इसका मालिकाना हक मेरा है. हमको नहीं पता चोरी की है, कब की है, मैं यहाँ अकेले रहता हूं. बताया जा रहा है कि अनुकल्प मिश्रा का दो घर हैं. एक शहर में और दूसरा गांव में. अनुकल्प मिश्रा ने इसी गांव में अप्रैल के महीने में 7 दिन की कथा करवाई थी. उसकी भव्यता से अंदाजा लगाया जा सकता है की कथा में कितना खर्चा हुआ होगा. इस कथा में एक कथावाचक को बुलाया गया था. वहीं अनुकल्प मिश्रा के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर नजर डाले तो इस कथा में चंपत राय अनुकल्प मिश्रा के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं शहर के महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और मंदिर ट्रस्ट के कई लोग इस कथा में शामिल हुए थे.
Ram Mandir Chori News Live: जब तक फांसी पर नहीं चढ़वा लेंगे, जब तक… बोलीं आप नेता प्रियंका कक्कड़
आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने राम मंदिर दान चोरी मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि श्री राम के नाम पर राजनीति करके बीजेपी सत्ता मे आयी. इन राक्षसों ने प्रभु राम के घर में ही डाका डाल दिया. ये धर्मयुद्ध की लड़ाई है. हम तब तक सांस नही लेंगे, जब तक सबको फांसी नही चढ़वा देंगे. हैरानी की बात ये है कि राहुल गांधी ऐसे मुद्दे पर चुप हैं. ऐसा क्यो हैं. एक भी ट्वीट नही किया इस मुद्दे पर.
Ayodhya Ram Mandir News Live: स्वामी श्री गोविंदानंद सरस्वती राम मंदिर चंदा चोरी पर करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
अयोध्या में 28 जून को स्वामी श्री गोविंदानंद सरस्वती की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. राम जन्मभूमि मंदिर चंदा/धन अनियमितता मुद्दे पर रखेंगे अपना पक्ष. देश और श्रद्धालुओं को संबोधित कर साझा करेंगे जानकारी और विचार. प्रेस वार्ता सुबह 11 बजे श्री सीताराज महल, अयोध्या में आयोजित होगी.