फिर से सनातनी बना आयुष मलिक, हो गया था जिहाद का शिकार, मां-बाप से हाथ जोड़कर मांगी माफी

0
फिर से सनातनी बना आयुष मलिक, हो गया था जिहाद का शिकार, मां-बाप से हाथ जोड़कर मांगी माफी


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले आयुष मलिक ने एक बार फिर घर वापसी कर ली है. आयुष लव जिहाद का शिकार होने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था. आयुष ने सनातन धर्म अपनाते हुए माता-पिता, परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से माफी भी मांगी है.

Zoom

शामली के आयुष मलिक ने की घर वापसी.

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चर्चित आयुष मलिक प्रकरण ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में आयुष मलिक अपने माता-पिता के साथ घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहा है. करीब 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में आयुष न सिर्फ सनातन धर्म में दोबारा लौटने यानी ‘घर वापसी’ का दावा करता नजर आ रहा है. बल्कि अपने माता-पिता और परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए उनके साथ रहने की बात भी कह रहा है.

आयुष के पिता देवराज मलिक ने पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा, ‘एक माता पिता की भावनात्मक अभिव्यक्ति – मेरे पुत्र आयुष मलिक के पुनः अपने सनातन संस्कारों से जुड़ने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता. सनातन केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शाश्वत संस्कृति है. ईश्वर की कृपा, माता-पिता एवं परिवार के स्नेह और पूर्वजों के संस्कारों के आशीर्वाद से मेरे पुत्र आयुष मलिक ने पुनः सनातन वैदिक परंपराओं को अपनाते हुए पूजा-अर्चना, जप एवं धार्मिक आचरण का मार्ग स्वीकार किया है. हमें अपने सनातन धर्म की महान परंपराओं, संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों पर गर्व है.’

इसके अलावा उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने और अपने धर्म का पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता एवं सम्मान प्राप्त हो. सभी भाईयों, महानुभावों के सहयोग हेतु उनका कोटि-कोटि धन्यवाद.’

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *