राम मंदिर दान चोरी का यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उड़ाया मजाक
Last Updated:
Ram Mandir News: राम मंदिर दान चोरी मामले पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह घटना का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
राम मंदिर दान चोरी पर सतीश महाना का अजीबोगरीब बयान.
लखनऊः राम मंदिर दान चोरी मामले में सियासत जारी है. लगातार बयानबाजी हो रही है. पक्ष-विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर हमला बोल रहा है. इस बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर काफी आलोचना भी शुरू हो गई है. दान चोरी मामले को लेकर सतीश महाना ने कहा, ‘जिनका पैसा चोरी हुआ शायद उन्होंने सच्ची श्रद्धा और आस्था से दान नहीं किया होगा. हमारा पैसे चोरी नहीं हुआ. क्योंकि हमने पूरी आस्था से दान किया था. हमारा पैसा मंदिर में लगा है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें