‘क्षत्रिय की बेटी हूं, किसी से नहीं डरती’, मऊ में BJP जिला अध्यक्ष के खिलाफ वीडियो वायरल
Last Updated:
Mau News : मऊ के भाजपा जिला अध्यक्ष संपत्ति विवाद में घिरते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक महिला के वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक मुद्दा बन गया है. महिला ने अपने पति और देवर के समर्थन में फेसबुक पर लंबा वीडियो और बयान जारी किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने खुद को क्षत्रिय समाज की बेटी बताते हुए कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं है और किसी भी दबाव में नहीं आएगी. भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने महिला के सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूरे विवाद को पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया है. भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो साझा किए जा रहे हैं.
महिला ने अपने पति और देवर के समर्थन में वीडियो बयान जारी किया है.
मऊ. यूपी में मऊ भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और एक परिवार के बीच संपत्ति विवाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक मुद्दा बन गया है. महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि अध्यक्ष ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया है. गांव की एक महिला ने अपने पति और देवर के समर्थन में फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लंबा वीडियो और बयान जारी किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने खुद को क्षत्रिय समाज की बेटी बताते हुए कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं है और किसी भी दबाव में नहीं आएगी. महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने कहा कि क्षत्रिय की बेटी हूं, किसी से नहीं डरती. राजपूत को अगर मारना होगा तो खेत बेचकर नहीं मरेगा. मार देगा और शान से जेल में चला जाएगा. महिला के आरोपों और कथित धमकी भरे बयान के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
भाजपा जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?
भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने महिला के सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूरे विवाद को पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया है. उन्होंने कहा कि गांव के एक परिवार के तीन भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. उनके मुताबिक, एक भाई की मृत्यु के बाद उसकी बेटी ने अपने हिस्से की जमीन उनके एक करीबी व्यक्ति को बेच दी, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया. इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है. रामाश्रय मौर्य ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो साझा किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी है.
आपसी समझौते की जताई उम्मीद
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल उन्होंने किसी कठोर कार्रवाई की मांग नहीं की है. उनका कहना है कि आपसी समझदारी और बातचीत के जरिए इस विवाद का समाधान निकल सकता है. अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और अन्य सामग्री को लेकर तहरीर दी गई है. इस आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है. बाद में एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें