‘अचार’ के बिजनेस से नोट छाप रहीं ये महिलाएं, फोन पर आ रहे धड़ाधड़ ऑर्डर

0
‘अचार’ के बिजनेस से नोट छाप रहीं ये महिलाएं, फोन पर आ रहे धड़ाधड़ ऑर्डर


Last Updated:

Maa Sharda Swayam Sahayata Samuh: यूपी के मुरादाबाद में अब महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. महिलाओं ने घर का एक ऐसा देसी नुस्खा निकाला है, जिससे हजारों रुपये कमा रही हैं. जो महिलाएं घर में खाली बैठी रहती थीं, अब अपनी बिजनेस को और आगे बढ़ाने में लगी हुईं हैं.

यूपी के मुरादाबाद में अब महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. तो वहीं महिलाओं का एक समूह ऐसा है जो हींग वाला नींबू का अचार तैयार कर रहा है.जिसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. इस अचार का स्वाद इतना लाजवाब है कि जमकर लोग इसकी खरीदारी कर रहे है और आचार की भी खूब डिमांड देखने को मिल रही है. इसके साथ ही महिलाएं भी काफी खुश हैं और महिलाओं के पूरे समूह को इस काम को करके अच्छा मुनाफा हो रहा है. पूरा ग्रुप इसमें लाखों रुपए की इनकम कर रहा है।

शारदा स्वयं सहायता समूह

मुरादाबाद में यह समूह मां शारदा स्वयं सहायता समूह के नाम से चल रहा है. इस समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है.जिसमें हींग वाला नींबू का अचार तैयार किया जा रहा है. समूह की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि हम पहले नींबू का छिलका उतारकर उसको नमक लगाकर गलाया जाता है. और यह कटिंग करके गलाया जाता है और यह गलने के बाद इसमें हींग लाल मिर्च काली मिर्च कला नामक और भी कई चीजों का मिश्रण कर यह हींग वाला नींबू का अचार तैयार किया जा रहा है. और यह गर्मियों में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. जैसे पेट में गैस बनना या उल्टी सा महसूस होना. इन सभी चीजों में बहुत ही फायदेमंद यह आचार माना जाता है. और समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है और सभी महिलाएं मिलकर हींग वाला नींबू का अचार का काम करती है.

समूह से अब तक 10 महिलाएं जुड़ीं

समूह की अध्यक्ष रजनी का कहना कि हमारा मां शारदा स्वयं सहायता समूह नाम से चल रहा है. समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है. जो की सभी महिलाएं अलग-अलग काम करती हैं. जैसे कुछ महिलाएं मिलकर नींबू लेकर उन्हें काटने का काम करती हैं. और कुछ महिलाएं मसाले हींग पर काम करती हैं तो सभी महिला मिलाकर अलग-अलग काम कर रही है. जिसमें हींग वाला नींबू का अचार तैयार कर रही है.

डिमांड भी खूब है

उन्होंने बताया कि उनके हींग वाले अचार की डिमांड की बात की जाए तो मुरादाबाद में तो सभी जगह बाकी आसपास के इलाकों में जैसे रामपुर, बरेली, बहजोई, अमरोहा, बिजनौर इन सभी जगह हमने डिमांड भी पूरी की है. और बाकी जगह से भी हमारे काफ़ी ऑर्डर आ रहे हैं. तो सभी जगह खूब अच्छी डिमांड आ रही है. और यह हमारा सामान सभी जगह सेल हो रहा है और हम जहां-जहां पर स्टॉल लगाते हैं. वहां से लोग हमारा नंबर लेकर फोन करके आर्डर देख भी मंगा लेते हैं और घर से भी ले जाते हैं.

महिलाओं को खूब हो रही है आमदनी

इस काम से हम सभी महिलाएं बहुत ज्यादा खुश हैं. और अच्छा मुनाफा भी कमा रहीं है. प्रत्येक महिला 15 से 20 हजार रुपए तक कमा रही है और हमारा समूह पूरी तरीके से अपने घर बन गया है. यह समूह अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बन रहा है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *