सहारनपुर से वाराणसी अब आरामदायक रूट, इस नई ट्रेन के शुरू होने से बचेगा टाइम

0
सहारनपुर से वाराणसी अब आरामदायक रूट, इस नई ट्रेन के शुरू होने से बचेगा टाइम


Last Updated:

Saharanpur News: जालंधर से वाराणसी के बीच शुरू की गई संत रविदास एक्सप्रेस संत रविदास जी के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है. इससे पश्चिम और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी. यह एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वांचल से पश्चिम और पश्चिम को पूर्वांचल से जोड़ने का एक बेहतर जरिया भी बनेगी. आइए आपको इसके रूट के बारे में बताने वाले हैं.

सहारनपुर: सहारनपुर के यात्रियों को एक बार फिर से बड़ी राहत देते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला किया है, जिसमें संत रविदास एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है. इसमें जलंधर कैंट से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन की शुरूआत की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर तीन दिन पहले रवाना किया था. उस दिन इस ट्रेन को केवल उद्घाटन के तौर पर चलाया गया था, लेकिन अब इस ट्रेन की क्या कुछ समय सारणी और हफ्ते में कितने दिन यह ट्रेन चलाई जाएगी, उसकी जानकारी हम इस खबर में आपको देंगे.

सबसे पहले बात आती है इस ट्रेन को चलाने का मकसद क्या है. पश्चिमी यूपी के ज्यादातर लोग जो SC समाज से जुड़े हैं, उनको संत रविदास स्थली तक पहुंचाने के लिए कई ट्रेनों में जद्दोजहद करनी पड़ती थी. उनकी इस परेशानी को देखते हुए लंबे समय से एक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग चली आ रही थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने संत रविदास के नाम से इस ट्रेन को चलाने का फैसला लिया. तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद से संत रविदास एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली ट्रेन के बाद पश्चिमी यूपी के यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई. इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में तीन दिन किया जाएगा और उसके लिए बुधवार, शुक्रवार और रविवार का दिन निर्धारित किया गया है.

सहारनपुर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
जालंधर से वाराणसी के बीच शुरू की गई संत रविदास एक्सप्रेस संत रविदास जी के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है. इससे पश्चिम और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी. यह एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वांचल से पश्चिम और पश्चिम को पूर्वांचल से जोड़ने का एक बेहतर जरिया भी बनेगी. फिलहाल इस ट्रेन की टाइमिंग को लेकर संशय बना हुआ है और इसको एक ऐसी टाइमिंग पर चलाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है, जिससे यहां के यात्रियों को समय से यह ट्रेन उपलब्ध हो और वह वापसी में भी यहां पर सही समय पर पहुंच सकें. संत रविदास एक्सप्रेस अमृसरा, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी.

सहारनपुर से वाराणसी के लिए बेस्ट
इस एक्सप्रेस ट्रेन में ज्यादातर AC कोच जोड़े गए हैं. साथ ही स्लीपर कोच की संख्या भी रखी गई है, जिससे प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति इस ट्रेन में सफर कर सके. सहारनपुर से जाने वाले यात्रियों को वाराणसी के लिए ट्रेन नहीं मिल पाने के कारण उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब इस ट्रेन के चलने से सहारनपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वह बिना ट्रेन बदले सीधा सहारनपुर से वाराणसी और वाराणसी से सहारनपुर आरामदायक सफर के साथ अपनी आवाजाही को पूरा कर सकेंगे

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *