नोएडा से गाजिपुर-बलिया तक मानसून पर ब्रेक, 96 घंटे बाद बारिश, IMD की वार्निंग

0
नोएडा से गाजिपुर-बलिया तक मानसून पर ब्रेक, 96 घंटे बाद बारिश, IMD की वार्निंग


Last Updated:

UP Tomorrow Weather: मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है. 21 से अधिक जिलों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसमें तराई और पूर्वांचल के कुछ हिस्से हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार यानी कि 24 जुलाई तक बारिश होने की संभावना नहीं है.

Zoom

4 दिन बाद यूपी में होगी बारिश, अभी उमस करेगा परेशन (सांकेतिक तस्वीर)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर फिर से ब्रेक लग गया है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 24 से 27 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और उमस भरा रहेगा. तराई और पूर्वांचल के करीब 21 जिलों में बारिश की संभावना न के बराबर जताई गई है. हालांकि, मौसम केंद्र लखनऊ ने बड़ी राहत की खबर भी दी है. 96 घंटे बाद यानी 27 जुलाई से पूर्वी यूपी और 28 जुलाई से पश्चिमी यूपी में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा, जिससे 29 जुलाई तक प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है.

मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, तराई और पूर्वांचल के जिलों में मानसून काफी धीमा पड़ गया है. बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर जैसे जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. इन इलाकों में बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को तीखी उमस का सामना करना पड़ेगा.

नोएडा-लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी, ललितपुर में राहत
मौसम विभाग के नक्शे के मुताबिक, पश्चिमी यूपी से लेकर मध्य यूपी तक जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में केवल एक या दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही देखने को मिल सकती है. हालांकि, ललितपुर जिले में स्थिति थोड़ी बेहतर रहेगी और वहां कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी (IMD) के बुलेटिन के अनुसार, 27 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाएं एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगी, जिससे व्यापक बारिश शुरू होगी. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 28 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून फिर से मेहरबान होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *