विदेश में हुए निवेश का आज मेष राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए राशिफल

0
विदेश में हुए निवेश का आज मेष राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए राशिफल


Last Updated:

Today Mesh Rashifal: आज मेष राशि स्वामी मंगल आपको साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका व्यय भाव, विदेश, अध्यात्म, एकांत और आत्मचिंतन करेंगे.

मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों का दिन बेहतरीन रहेगा. विदेश से जुड़े हुए निवेश से तगड़ा मुनाफा होगा. हालांकि, बजट को लेकर विशेष ध्यान दें. रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा, लेकिन कोई भी फैसला आवेग में आकर ना लें. आज ऋतु वर्षा है और मास आषाढ़ है. तिथि दशमी है, नक्षत्र अनुराधा है, करण गर और वणिज है, पक्ष शुक्ल है, योग शुक्ल है. आज सूर्योदय 5:37 मिनट पर और सूर्यास्त 7:17 मिनट सायंकाल पर होगा.
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:00 बजे से लेकर 12:54 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी मांगलिक काम लंबे समय तक बेहतरीन फायदा देता है. अशुभ समय राहुकाल 10:44 मिनट से लेकर 12:27 मिनट दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

खर्चों में होगी वृद्धि
विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि स्वामी मंगल आपको साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका व्यय भाव, विदेश, अध्यात्म, एकांत और आत्मचिंतन करेंगे. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, आध्यात्मिक कार्यों में, विदेश संबंधी कार्यों में और मामलों में आज आपको आत्मविश्लेषण के लिए दिन अनुकूल रहेगा. गुरु का प्रभाव आपको सही निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा, जबकि शनि आपको धैर्य और अनुशासन सिखाएगा.

थकान होगी महसूस
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान या तनाव महसूस हो सकता है. नींद पूरी लें और अनियमित दिनचर्या से बचें. आंखों और पैरों की देखभाल करें. अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि रिश्तों में धैर्य और विश्वास बनाए रखें. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. प्रेम संबंधों में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. अविवाहित जातकों के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेने से बचना चाहिए.

बजट पर दें ध्यान
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें. विदेश या ऑनलाइन कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है. निवेश सोच-समझकर करें. पुराने आर्थिक विवाद सुलझाने के लिए नए संकेत मिल सकते हैं. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में धैर्य और गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता होगी. विदेश, आईटी, रिसर्च, चिकित्सा, आयात-निर्यात और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका विनम्र व्यवहार रहेगा. रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे.

सताएगी स्वास्थ्य की चिंता
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. घर का वातावरण शांत रखने का प्रयास करें. धार्मिक चर्चा या पूजा-पाठ से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

भगवान शिव की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 12 और भाग्यांक 6 रहेगा. शुभ रंग बैंगनी और शुभ दिशा पश्चिम रहेगा. मेष राशि के लिए एक छोटा उपाय. भगवान शिव का जलाभिषेक करें और सफेद पुष्प अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र, चावल या दूध का दान करने से आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *