AI तस्वीर, धमकी, ट्रोलिंग… खेसारी लाल के खिलाफ अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

0
AI तस्वीर, धमकी, ट्रोलिंग… खेसारी लाल के खिलाफ अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप


Last Updated:

Anjana Singh vs Khesari Lal controversy : लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दी है. अंजना का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई स्वीरें वायरल की गईं. 

Zoom

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

लखनऊ: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव के बीच का मामला थाने तक पहुंच गया है. अंजना ने लखनऊ के इंदिरा नगर थाने और साइबर सेल में खेसारी लाल, उनके मैनेजर समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही थीं.

इन लोगों के खिलाफ भी लगाए आरोप

शिकायत में खेसारी लाल यादव के अलावा उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव के नाम भी शामिल हैं. अंजना सिंह का आरोप है कि इन लोगों से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए उनके खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया गया. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पॉडकास्ट के बाद शुरू हुआ विवाद

अंजना सिंह का कहना है कि हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय रखी थी. वहीं, पसंदीदा भोजपुरी कलाकार के सवाल पर उन्होंने रवि किशन और निरहुआ का नाम लिया, लेकिन खेसारी का जिक्र नहीं किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्रोलिंग शुरू हो गई और उनकी बेटी को भी निशाना बनाया गया.

AI तस्वीरें और सोशल मीडिया अकाउंट्स का जिक्र

अंजना सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी की एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं. शिकायत में ‘Khesari Bhakt’, ‘Yadav Brand King 90’, ‘Khesari Lovers’, ‘iAkhilesh Kashyap’, ‘Khesari Lover Vijaybhan’, ‘Baba Yadav KLY’, ‘Khesari Team PR’ और ‘Khesari Lover 012’ समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का उल्लेख किया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्ट, वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं.

सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजने की मांग

अंजना सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी करने की मांग की है, ताकि डिजिटल सबूत सुरक्षित रखे जा सकें. उन्होंने आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और अन्य तकनीकी रिकॉर्ड जुटाकर पूरे मामले की जांच कराने की भी अपील की है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *