100 मीटर दूर गिरे सिर-हाथ-पैर, विस्फोट से कांप उठे इलाका, बताया आंखों देखा हाल

0
100 मीटर दूर गिरे सिर-हाथ-पैर, विस्फोट से कांप उठे इलाका, बताया आंखों देखा हाल


Last Updated:

Saharanpur Firecracker Blast: कुंडा गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक गांव थर्रा गए. धमाके के बाद गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे. वहां पर जाकर देखा तो पटाखा फैक्ट्री में धुआं ही धुआं फैला हुआ था.

Gangeh Factory Blast: सहारनपुर शहर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडा के एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. गांव के बाहर बनी पटाखा फैक्ट्री में आचानक शाम के समय धमाका हुआ. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक लोग थर्रा गए. जब गांववालों ने जाकर देखा तो पटाखा फैक्ट्री में धुआं ही धुआं फैला हुआ था.

लोगों ने काफी मशक्कत करके फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला. लोगों ने इस दौरान पुलिस को भी इस घटना की सूचना पहुंचाई. पुलिस के आने से पहले फैक्ट्री में काम कर रहे दो युवकों की धमाके में दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं.

दूर-दूर बिखरे शरीर के अवशेष

गांव के लोगों ने आंखों देखी हाल हमारे रिपोर्टर को बताया. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में धमाका कितना तेज हुआ वहां पर मजदूरों के शरीर के अवशेष बता रहे थे. दो मजदूरों का शरीर टुकड़ों में सैकड़ों में बंट गया. शरीर का हिस्सा छोटे-छोटे टुकड़ों में 100 मीटर से भी अधिक दूर जा गिरा. मजदूरों के शरीर से गर्दन, हाथ, पांव सब अलग मिले. इस भयावह स्थिति को देख कर हर कोई सन्न रह गया. फैक्ट्री से सुरक्षित निकाले गए मजदूर अभी भी दहशत में है.

धमाके की दहशत और आंखों देखी जुबानी

गांव के प्रधान मोहम्मद सन्नवर जो की सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने लोकल18 से बात करते हुए बताया कि वह अपने घर पर आराम फरमा रहे थे. जैसे ही धमाका हुआ ऐसा लगा कि जैसे बिजली के बड़े ट्रांसफार्मर फट गए हो, लेकिन जैसे ही गांव से बाहर आकर फैक्ट्री की ओर भागे तो देखा की चीख-पुकार मची गई थी. फैक्ट्री में काम करने वाले लोग इधर-उधर भाग रहे थे. और तुरंत मैंने पुलिस को फोन किया पुलिस को फोन करने के बाद थोड़ी ही देर बाद पुलिस पहुंच गई.

चारों ओर बिखरा पड़े लाश के टुकड़े

सन्नवर ने बताया कि जब मैं फैक्ट्री में गया और मैंने वहां पर देखा तो चारों ओर कुछ मजदूरों के शरीर के शरीर के अवशेष बिखरे हुए थे. यह फैक्ट्री पिछले 5 साल से यहां पर चल रही है. पास ही में बच्चों का मदरसा भी है. इस फैक्ट्री में पटाखे तैयार होते थे. धमाका इतना जबरदस्त था, सभी दीवार और जो मकान बने हुए थे सब पूरे तरीके से ढेर हो गए. पास में लगे पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है. अभी यहां से दो मजदूरों की बॉडी को पुलिस ने निकाला था. हालांकि, दो लोग अभी भी लापता है जबकि इस फैक्ट्री में लगभग 23 लोग काम कर रहे थे और बाकी के लोग दहशत में है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *