पहले 2 दिन थाने में रखा, फिर सड़क पर मरने के लिए छोड़ा, यूपी पुलिस की करतूत
Last Updated:
Lakhimpur Kheri Police: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस कस्टडी में एक 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों पर पुलिस पर मारने का आरोप लगाया है. मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि साइकिल विवाद में पुलिस ने उसे पकड़ा था. पुलिस सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर भाग गई.
यूपी पुलिस की इंसानियत को शर्मशार करने वाली करतूत.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पुलिस ने एक बार फिर से शर्मशार किया है. शारदानगर थाना में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई. मामूली विवाद में पहले 20 साल युवक को थाने में रखा, फिर परिवारवालों को फोन कर अधमरे स्थिति में सुनसान सड़क पर छोड़कर भाग गए. मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है. ये फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मूलचंद्र पुरवा का रहने वाला था. परिजनों का कहना है पुलिस ने पीट-पीट कर बच्चे की जान ले लिया.
मृतक शिव कुमार के भाई ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा विवाद महज एक साइकिल की टक्कर से शुरू हुआ था. गांव का ही एक लड़का आदित्यनाथ पढ़ने जा रहा था, तभी शिव कुमार के छोटे भाई की साइकिल उससे टकरा गई. साइकिल टकराने पर शिव कुमार के भाई ने उस लड़के को धक्का दे दिया, जिससे वह साइकिल समेत गिर गया. इस मामूली सी बात को लेकर उस लड़के के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस ने शिव कुमार और उसके परिवार वालों को थाने बुला लिया.
सड़क किनारे मिला लावारिस
परिजनों के मुताबिक, शिव कुमार पिछले दो दिनों से शारदानगर थाने में ही बंद था. पुलिस वालों ने परिवार से कहा कि शिव कुमार का चालान कर दिया गया है और उसे जमानत के लिए लखीमपुर भेज रहे हैं.
शिव कुमार को एक होमगार्ड के साथ भेजा गया था
बीच रास्ते में थाने के एक कर्मचारी (चंद्रभान) ने शिव कुमार के भाई को फोन किया और कहा कि शिव कुमार उल्टी कर रहा है, तुम लोग वापस आ जाओ. जब परिजन खमारखेड़ा के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शिव कुमार सड़क के किनारे लावारिस हालत में पड़ा हुआ था और वहां न कोई होमगार्ड था, न ही कोई पुलिसकर्मी.
अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस के बयान का इंतजार
सड़क किनारे तड़पते शिव कुमार को उसके परिजन तुरंत एक चौपहिया वाहन में लादकर अस्पताल ले गए. लेकिन अस्पताल पहुंचने के महज 10 मिनट बाद ही शिव कुमार ने दम तोड़ दिया. परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस अभिरक्षा में शिव कुमार के साथ ज्यादती हुई है और मेडिकल जांच या फिर जमानत के लिए ले जाते समय हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे सड़क पर मरने के लिए छोड़कर भाग गए.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …
और पढ़ें