खूबसूरत ही नहीं, बेहद खतरनाक हैं ये 5 वॉटरफॉल, घूमने से पहले जान लें जरूरी बातें

0
खूबसूरत ही नहीं, बेहद खतरनाक हैं ये 5 वॉटरफॉल, घूमने से पहले जान लें जरूरी बातें


Last Updated:

Mirzapur Waterfalls: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत पर्यटन स्थलों के लिए पूरे देश में मशहूर है. यहां के ऊंचे-ऊंचे और खूबसूरत वॉटरफॉल (झरने) हर किसी का मन मोह लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंदर्य से भरे यही वॉटरफॉल कई लोगों के लिए ‘काल’ साबित हो चुके हैं? जी हां, मिर्जापुर के कई वॉटरफॉल को अब बेहद संवेदनशील और ‘सुसाइड पॉइंट’ के रूप में देखा जा रहा है, जहां हर साल कई पर्यटक हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठते हैं. अगर आप भी इस वीकेंड या छुट्टियों में मिर्जापुर के झरनों का रुख कर रहे हैं, तो सैर-सपाटे से पहले इन खतरनाक वॉटरफॉल्स की पूरी हकीकत ज़रूर जान लें.

Mirzapur Waterfalls: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला पर्यटन के नजरिए से बेहद खास माना जाता है, यहां पर कई ऐसे वॉटरफॉल है, जिसे देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. मिर्जापुर जिले में पर्यटन स्थल न सिर्फ घूमने के लिए खास है, बल्कि कई ऐसे वॉटरफॉल है, जिन्हें सुसाइड पॉइंट भी कहा जाता है. यानी यहां पर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. अगर आप भी मिर्जापुर आ रहे हैं तो इन वॉटरफॉल के बारे में जरूर जान लें.

मिर्जापुर जिले के सबसे खतरनाक वॉटरफॉल में चुना दरी का नाम सबसे ऊपर आता है. चुना दरी में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस साल भी लखनिया दरी में डूबकर एक पर्यटक की जान जा चुकी है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा चुना दरी में पर्यटकों के जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. हालांकि, उसके बावजूद भी पर्यटक किसी न किसी तरीके से वहां पहुंच ही जाते हैं. अगर आप यहां आ रहे हैं तो इस जगह पर बिल्कुल भी न जाएं.

मिर्जापुर जिले की दूसरी सबसे खतरनाक दरी सिद्धनाथ की दरी है. सिद्धनाथ की दरी में भी इस साल डूबकर एक पर्यटक की मौत हो चुकी है. यह दरी बेहद ही खतरनाक मानी जाती है. यदि आप यहां आ रहे हैं तो बेहद संभलकर ही घूमें और स्नान करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर जिले की तीसरी सबसे खतरनाक दरी कुशियरा फॉल है. कुशियरा फॉल में भी डूबकर इस साल पर्यटक की मौत हो चुकी है. इस जगह की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिलता है. अगर आप यहां घूमने के लिए आ रहे हैं तो बेहद सावधानी के साथ रहें, अन्यथा कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है.

मिर्जापुर जिले का चौथा खतरनाक फॉल टांडा फॉल है. टांडा फॉल में भी पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में यदि आप यहां आ रहे हैं तो पूरी सावधानी के साथ रहें और सुरक्षा के मानकों का पूरा ध्यान रखें.

मिर्जापुर के खतरनाक फॉल और दरी की सूची में बोकरिया फॉल भी शामिल है. बोकरिया फॉल में भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई पर्यटकों की जान जा चुकी है. ऐसे में आप भी अगर यहां घूमने के लिए आ रहे हैं तो सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखें, अन्यथा आपके साथ भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *