बरसेगा धन, बिजनेस में भी मुनाफा…वृषभ राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन काफी बेहतर होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि यात्रा पर जाने कि सोच रहे हैं तो फिलहाल अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. आज आप पर काम का दबाव कम होगा, जिससे आप तनाव से दूर रहेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें नए मौके मिलेंगे.
वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 2 अगस्त को सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन काफी बेहतर होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल पाएगा. आज आप अपनी मधुर वाणी के कारण सबका मन मोह लेंगे. यात्रा पर जाने कि सोच रहे हैं तो फिलहाल अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें.
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वे खुशमिजाज मन से अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे. आज आप पर काम का दबाव भी कम होगा, जिससे आप तनाव से दूर रहेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें नए-नए अवसर भी मिलेंगे. सहयोगियों की मदद से अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. आज परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको आपके बॉस का सहयोग भी जरूर मिलेगा. वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकेंगे. इससे आपको बेहतर रिटर्न भी मिलेगा. आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा भूलकर भी निवेश न करें.
सूर्य को दें अर्घ्य
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनका दिन खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगे आपके रिश्ते उतने ही बेहतर होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे अपनी वाणी पर थोड़ा संयम जरूर रखें, वरना इसका असर आपके वैवाहिक रिश्ते पर पड़ेगा. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा जरूर करें. आज उन्हें ॐ सूर्याय नमः मंत्र के साथ यदि अर्घ्य देंगे तो इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें